Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झारखंड के हजारीबाग में जंगली हाथियों ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला, वन विभाग ने तैनात की टीम

    2 hours ago

    1

    0

    हजारीबाग (झारखंड), 21 जुलाई झारखंड के हजारीबाग जिले में जंगली हाथियों ने एक अधेड़ व्यक्ति को कुचलकर मार डाला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार को बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बरकनगांगो गांव में हुई।मृत व्यक्ति की पहचान इसी गांव के निवासी चिंतामणि साव के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को उनका शव एक खेत में पड़ा मिला। बरकट्ठा थाना प्रभारी आशीष कुमार ने कहा, साव सोमवार दोपहर खेत में गए थे, तभी जंगली हाथियों ने उन्हें कुचलकर मार डाला।परिजनों ने उनकी तलाश की और अगली सुबह उनका शव मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। बरही वन क्षेत्र के पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि पीड़ित परिवार को तत्काल राहत के रूप में एक लाख रुपये दिए गए हैं, जबकि शेष मुआवजा औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में तीन हाथी विचरण कर रहे हैं। हाथियों को इलाके से खदेड़ने के लिए वन विभाग ने 15 सदस्यीय त्वरित प्रतिक्रिया बल की टीम तैनात की है। झारखंड सरकार जंगली जानवरों के हमलों में होने वाली मौत के मामलों में 10 लाख रुपये का मुआवजा देती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Hospital पहुंचे Rahul-Priyanka, घायल प्रदर्शनकारियों का जाना हाल, Congress ने की PM Modi से माफी की मांग
    Next Article
    CJP Protest पर Arvind Kejriwal का एक्शन, DCP को चिट्ठी लिख मांगी हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों की List

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment