Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्र और सरकार के बीच आज बातचीत:11 लोगों की टीम में 2 पत्रकार और 1 वकील; परीक्षा कराने वाली कंपनी का अकाउंटेंट गिरफ्तार

    9 hours ago

    1

    0

    झारखंड में PSC समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का विरोध कर रहे छात्रों को सरकार ने बातचीत का प्रस्ताव दिया है। छात्र इसके लिए तैयार हो गए। सरकार से बातचीत के लिए आज 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा। इसमें 8 छात्र, 2 पत्रकार और 1 वकील होंगे। बातचीत के दौरान सिर्फ छात्र प्रतिनिधि ही अपनी बात रखेंगे। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरना दे रहे छात्र नेता रविंद्र पासवान ने कहा कि बुधवार को सरकार का प्रस्ताव लेकर आए SDO ने छात्र प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के नाम मांगे हैं। इसके बाद बैठक की तारीख और समय तय होगा। छात्रों ने एक शर्त भी रखी कि कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद बात करें। CM हेमंत सोरेन ने बातचीत के लिए चार मंत्रियों की कमेटी बनाई है। देवेंद्र नाथ महतो समेत 6 छात्र अनशन पर हैं। वे मामले में CBI-ED जांच की मांग कर रहे हैं। बुधवार रात CID ने रांची और लखनऊ में छापेमारी कर परीक्षा संचालन करने वाली आउटसोर्स एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) के अकाउंटेंट रक्षक सिंह समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब तक 19 लोग पकड़े जा चुके हैं। प्रदर्शन से जुड़ी 3 तस्वीरें… खड़गे ने कहा- कांग्रेस छात्रों के साथ है झारखंड में छात्र प्रोटेस्ट पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लकिर्जुन ने पहली पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस छात्रों के साथ है। झारखंड, पंजाब, दिल्ली या कहीं भी हो, राहुल गांधी जी और पूरी कांग्रेस पार्टी हमारे विद्यार्थियों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि चाहे हमारा अलाइंस पार्टनर हो या हमारा विपक्ष हो हम उनसे पूछेंगे कि गलती कहां और क्यों हुई। हम सभी को पत्र लिख रहे हैं। छात्र क्यों कर रहे हैं आंदोलन 2 जुलाई को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। इसमें 2,204 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चुने गए। इसके बाद 18 से 20 जुलाई के बीच मेंस परीक्षा होनी थी। रिजल्ट आने के बाद कई उम्मीदवारों ने गड़बड़ी के आरोप लगाए। उनका कहना था कि कट-ऑफ जारी नहीं की गई। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक उम्मीदवार की कथित OMR शीट वायरल हुई। दावा किया गया कि उसने सिर्फ 48 सवाल हल किए, फिर भी वह मेंस के लिए चुन लिया गया। वहीं, रिजल्ट पर आयोग के अधिकारियों के हस्ताक्षर नहीं होने को लेकर भी सवाल उठे। विवाद बढ़ने के बाद JPSC ने मेंस परीक्षा रद्द कर दी। छात्र आंदोलन से जुड़े कल के बड़े अपडेट्स ------------------ ये खभर भी पढ़ें… रांची में जंतर-मंतर जैसा धरना, 7 प्रदर्शनकारी भूख हड़ताल पर:एक ने पानी तक छोड़ा था, वांगचुक की अपील पर पिया; 7 अगस्त को विधानसभा घेरेंगे झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ जंतर-मंतर जैसा आंदोलन चल रहा है। 7 से ज्यादा प्रदर्शनकारी भूख हड़ताल पर हैं। इनमें छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने 2 अगस्त से अन्न-जल छोड़ रखा था। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कॉकरोच जनता पार्टी शुरू करेगी 'क्या बोलती पब्लिक' कैंपेन:अभिजीत दीपके गांव-शहरों में युवाओं से बात करेंगे; बेरोजगारी और महंगी शिक्षा होगी मुद्दा
    Next Article
    पत्रकार तेजपाल को रेप केस में 10 साल की सजा:बॉम्बे हाईकोर्ट बोला- 2 हफ्ते में सरेंडर करें; 2013 में साथी पत्रकार ने आरोप लगाया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment