Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Jharkhand: 22 भर्ती परीक्षाएं रद्द, छात्रों ने आभार यात्रा निकाली

    1 hour from now

    1

    0

    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बुधवार को ‘आभार यात्रा’ निकाली। यह यात्रा झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत सरकार द्वारा 22 भर्ती परीक्षाएं रद्द करने और 2014 से राज्य लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) तथा एक आउटसोर्स एजेंसी द्वारा कराई गई 23 अन्य परीक्षाओं की जांच के आदेश देने के एक दिन बाद निकाली गई। छात्र नेताओं ने बताया कि यह ‘आभार यात्रा’ उन सभी छात्रों और अभिभावकों को धन्यवाद देने के लिए निकाली गई, जिन्होंने व्यवस्था में सुधार और बदलाव की मांग को लेकर उनके आंदोलन का समर्थन किया।यह यात्रा प्रदर्शन स्थल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंची। इसमें राज्यभर से आए सैकड़ों छात्रों ने हिस्सा लिया। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, ‘‘यह 16 दिन की भूख हड़ताल और 24 दिन के सत्याग्रह का परिणाम है।सत्याग्रह 24 अगस्त से और भूख हड़ताल दो अगस्त से शुरू हुई थी।’’ उन्होंने कहा कि झारखंड में नौकरी घोटाले, प्रश्नपत्र लीक, भ्रष्टाचार, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता और नौकरी हासिल करने के लिए होने वाली साठगांठ को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महतो ने कहा, ‘‘हम शिक्षा माफिया को जड़ से खत्म करेंगे। यह बिरसा मुंडा और चांद भैरव की धरती है, यह संघर्ष की भूमि है।मैं सभी छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और मीडिया का आभार व्यक्त करता हूं।’’ उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी धन्यवाद किया और छात्रों की मांगों पर ध्यान देने के लिए आभार जताया। छात्र नेता ने बताया कि उन्होंने 16 दिन की भूख हड़ताल के बाद सोमवार आधी रात के करीब इसे समाप्त किया था। राज्य सरकार द्वारा 2014 से आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से आयोजित सभी भर्ती परीक्षाएं, जिनमें जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा भी शामिल है, रद्द किए जाने के बाद उन्होंने आंदोलन समाप्त किया।‘जेपीएससी/जेएसएससी रिफार्म्स मंच’ के एक छात्र नेता ने कहा, ‘‘छोटे से लेकर बड़े हर व्यक्ति ने इस आंदोलन में योगदान दिया है। इसी के परिणामस्वरूप देश के सबसे अनोखे आंदोलनों में से एक शुरू हुआ। मुख्यमंत्री ने हमारी आधे से अधिक मांगें स्वीकार कर लीं, यही इस आंदोलन की ताकत थी।’’ मंच के नेता रवींद्र पासवान ने कहा, ‘‘छात्रों के 26 दिन के आंदोलन ने झारखंड सरकार को 22 भर्ती परीक्षाएं रद्द करने और 23 अन्य की जांच शुरू करने के लिए मजबूर किया।हमने दो महीने के लिए अपना आंदोलन स्थगित किया है, ताकि राज्य सरकार मुद्दों का समाधान करके व्यवस्था में सुधार कर सके।’’ उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को देशभर से अभूतपूर्व समर्थन मिला और यह ‘आभार यात्रा’ उन सभी लोगों को समर्पित है, जिन्होंने इस संघर्ष में साथ दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Congress MP Imran Masood और SP विधायक आशु मलिक में बहस हुई, दिशा बैठक का वीडियो वायरल
    Next Article
    Noida कारोबारी से 1.13 करोड़ की Cyber Fraud, शेयर बाजार में निवेश का दिया झांसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment