Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर:महिला की मौत, बेटा घायल; भीड़ ने डंपर चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

    5 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार डंपर ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने डंपर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना गुरसहायगंज क्षेत्र के रजलामऊ गांव के पास हुई। दरअसल औरैया जिले के हीरापुरवा कोच गांव निवासी चन्दावती अपने बेटे शीलू के साथ कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कस्बे में दवा लेने आई थीं। कस्बे के पास ही जयसिंहपुरवा गांव में उनका मायका है, जहां वे बेटे के साथ गई थीं। शाम करीब 4 बजे शीलू अपनी मां चन्दावती को बाइक से लेकर घर वापस जा रहा था। जैसे ही वे नेशनल हाइवे पर स्टेट कोल्ड स्टोरेज रजलामऊ के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से चन्दावती और शीलू दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और डंपर का पीछा किया। कुछ दूरी पर भीड़ ने डंपर को रोक लिया और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल मां-बेटे को गुरसहायगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चन्दावती को मृत घोषित कर दिया। शीलू का इलाज जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज़:भारत के साथ ईरान की सलामती की मांगीं गईं दुआएं, सुरक्षा में तैनात रही पुलिस
    Next Article
    करहल में किसान ने की आत्महत्या, चकबंदी विभाग पर आरोप:नगला तरा गांव में पेड़ पर लटका मिला शव, परिजन उत्पीड़न से परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment