Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में भाभी को चाकू मारकर न्यूड भागा प्रेमी देवर:खून देख ऑटो वाले ने नहीं बैठाया, भाग नहीं पाया तो 300 मीटर दूर फांसी लगाई

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी में भाभी को चाकू से गोदकर प्रेमी देवर घर से न्यूड अवस्था में लंगड़ाते हुए भागा था। रास्ते में उसने एक ऑटो को रुकवाया और बैठने की कोशिश की। मगर ड्राइवर ने खून और न्यूड हालात में देखकर उसे बैठाने से मना कर दिया। फिर स्कूल के अंदर जाने लगा तो गार्डों ने डांटकर भगा दिया। भागने की कोशिश नाकाम हो गई। तब लगभग 300 मीटर दूर एक प्लांट में पेड़ पर फांसी लगा ली। वहीं, घायल महिला की हालत नाजुक बनी है। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। भाभी उसके ब्रेकअप कर चुकी थी। इससे नाराज आरोपी ने शनिवार सुबह घर में घुसकर पेट, गले और हाथ पर ताबड़तोड़ वार किए और फिर चाकू से सीना फाड़ दिया। 5 साल की बेटी छत पर चढ़कर चिल्लाने लगी। तब आरोपी भागा और जान दे दी। वारदात प्रेमनगर थाना क्षेत्र की है। अब पढ़िए विस्तार से पूरा मामला… डेढ़ साल पहले घर से भाग गए थे देवर-भाभी माया देवी (35) अपने पति राकेश साहू और 5 साल की बेटी के साथ प्रेमनगर के नैनागढ़ में रहती हैं। राकेश साहू ने बताया- मैं लोडिंग गाड़ी चलाता हूं। मेरी शादी करीब 7 साल पहले माया से हुई थी। मोहल्ले में ही मेरी मौसी का बेटा महेंद्र साहू भी रहता है। महेंद्र और मेरी पत्नी के बीच अफेयर हो गया था, लेकिन यह बात मुझे पता नहीं थी। डेढ़ साल पहले मैं और महेंद्र अहमदाबाद की एक फैक्ट्री में साथ काम करते थे। एक दिन महेंद्र ने मुझसे कहा कि वह भाभी को लेने जा रहा है। वह झांसी आया और मेरी पत्नी को लेकर दिल्ली भाग गया। तब मुझे दोनों के अफेयर के बारे में पता चला। मारपीट करने पर पत्नी घर वापस आ गई। इसके बाद परिवार और रिश्तेदारों ने समझाया तो पत्नी मेरे साथ रहने के लिए मान गई। लेकिन, महेंद्र उसे अपने साथ रखने की जिद कर रहा था। 2 दिन पहले मारने की धमकी दी थी राकेश साहू ने बताया- 26 फरवरी को महेंद्र का मेरे पास फोन आया। बोला- मुझे और पत्नी माया को मार देगा। इसके बाद हमने महेंद्र के बारे में जानकारी जुटाई। तब मुझे पता चला कि वह अहमदाबाद में है। इस पर हमने ज्यादा ध्यान नहीं दिया और बेफिक्र हो गए। लेकिन, शुक्रवार को ही वह झांसी आ गया था। शनिवार सुबह मैं गाड़ी लेकर निकल गया। मैं सुबह करीब 9 बजे आलू की बोरी रखने के लिए घर आया था। तब तक सब ठीक था। इसके बाद मैं दोबारा गाड़ी लेकर चला गया। पत्नी माया बेटी को आंगनबाड़ी भेजने के लिए तैयार कर रही थी। तभी महेंद्र चाकू लेकर घर पहुंच गया। उसने दरवाजा खटखटाया, तो पत्नी ने दरवाजा खोल दिया। इसके बाद महेंद्र घर के अंदर घुस गया और अंदर से कुंडी बंद कर ली। फिर उसने चाकू निकालकर पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पड़ोसी बोला- हमले में पेट की आंतें बाहर आ गईं माया साहू के घर के ठीक सामने क्लीनिक चलाने वाले डॉ. सलीम खान ने बताया- माया साहू के घर का दरवाजा बंद था। माया की 5 साल की बेटी छत पर चढ़कर चिल्लाने लगी कि मां को चाकू मार दिया, बचा लो। इतने में आरोपी महेंद्र साहू पीछे से कूदकर भाग गया। वो न्यूड था। लोग चिल्लाए भी कि न्यूड क्यों भाग रहे हो? थोड़ी देर बाद माया साहू ने दरवाजा खोला और गेट पर ही गिर गई। चाकू के हमले से उसकी पेट की आंतें बाहर आ गई। मुंह समेत अन्य जगह चाकू लगे थे। पास में मांस काटने वाला चाकू पड़ा था। मैंने तुरंत 112 पर कॉल लगाया। तब पुलिस आ गई और माया साहू को मेडिकल कॉलेज ले गई। आरोपी के मोहल्ले में ही गैस बैल्डिंग की दुकान है। पहले पिता दुकान चलाते थे और अब भाई चलाता है। पहले महेंद्र और माया का अफेयर था। अब वह अपने पति और बेटी के साथ खुशी से रह रही थी। माया के कमरे में मिले खून के निशान और टूटी हुई चूड़ियां घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। माया के घर के ऊपर सीमेंट की शेड लगी है। अंदर दो कमरे बने हुए हैं। दोनों कमरे खून से सने हैं और माया की टूटी चूड़ियां पड़ी हुईं हैं। घटनास्थल पर मिले साक्ष्य बता रहे हैं कि घायल माया से आरोपी का डटकर सामना किया। मगर आरोपी के हाथ में चाकू था। वो बचने के लिए एक से दूसरे कमरे में भागती रही, लेकिन आरोपी उस पर एक के बाद एक प्रहार करता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि 5 साल की बेटी छत पर चढ़कर चिल्लाने लगी। अगर वो नीचे रहती तो आरोपी उसे भी चाकू मार सकता था। पेड़ से लटककर प्रेमी ने किया सुसाइड पुलिस केस दर्ज करने के बाद आरोपी देवर महेंद्र की तलाश कर रही थी। जब घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो वह न्यूड हालत में लंगड़ाते हुए भागता दिखा। एक जगह ऑटो रुकवाकर बैठने की कोशिश की, मगर ड्राइवर ने उसे नहीं बैठाया। पुलिस कड़ी जोड़ते हुए उसके पीछे लगी थी। तब वह जुगनू पैलेस की ओर चला गया। जब तक पुलिस पहुंच पाती तब तक वह प्लांट के अंदर पेड़ पर रस्सी से फंदा बनाकर लटक चुका था और उसकी मौत हो चुकी थी। फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव को नीचे उतारा। घटना की सूचना मिलते ही महेंद्र के घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। दो भाइयों में महेंद्र छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। महिला की हालत नाजुक है एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया- घायल माया साहू का अपने पति के माैसेरे भाई महेंद्र साहू से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया था। महेंद्र चाकू लेकर माया के घर पहुंचा। वहां दोबारा से विवाद होने पर उसने चाकू से हमला करके माया को घायल कर दिया। उसका इलाज चल रहा है। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद महेंद्र ने पेड़ पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में गोकश अरेस्ट:पैर पर गोली लगने से बदमाश हुआ घायल, गोकश के मुकदमे में चल रहा था फरार
    Next Article
    वरिंद्र घुम्मन की मौत डॉक्टरों की लापरवाही से-भाई का दावा:SIT रिपोर्ट का हवाला दिया, बोले-फोर्टिस अमृतसर पर केस करेंगे; सर्जरी के दौरान गई थी जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment