Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में बारिश के बाद दोबारा से उमस बढ़ी:तेज धूप निकली, टेम्प्रेचर 32 डिग्री के पार पहुंचा, बारिश का अलर्ट

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में रविवार सुबह से तेज धूप खिली है। इस वजह से दोबारा से उमस बढ़ गई है। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक से दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इससे पहले शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई थी। इसके बाद उमस भरी गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन शनिवार के बाद आज फिर तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो शनिवार को बढ़कर 32.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। आज रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। तेज धूप से बढ़ेगा तापमान मौसम विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों में झांसी में मौसम साफ रहने की संभावना है। आज और सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक से दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके बाद मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तेज धूप निकलने के साथ तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। 14, 15 और 16 सितंबर को झांसी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी करीब एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके चलते न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केस में फंसाने की धमकी देकर महिला से 40 लाख:मुकदमे में फंसाने की धमकी से डरी महिला ने बेचे गहने, साइबर थाने को जांच
    Next Article
    सलमान के खिलाफ भाई अमाल के सपोर्ट में उतरे अरमान:कहा- हक के लिए लड़ना जरूरी, फिल्म हीरो के गाने में क्रेडिट न दिए जाने पर विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment