Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केस में फंसाने की धमकी देकर महिला से 40 लाख:मुकदमे में फंसाने की धमकी से डरी महिला ने बेचे गहने, साइबर थाने को जांच

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया जिले में एक महिला से 40 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने व्हाट्सऐप कॉल पर महिला के परिजनों को आपराधिक मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। परिजनों के अनुसार, धमकी से डरी महिला ने घर में रखे अपने और परिवार के सदस्यों के गहने बेच दिए। इसके बाद ठगों के बताए क्यूआर कोड पर रकम ट्रांसफर कर दी। गहने गायब होने की जानकारी जब परिजनों को हुई, तब इस ठगी का खुलासा हुआ। महिला के पिता ने एसपी से शिकायत की है। मामले की जांच साइबर थाने को सौंपी गई है। सुरौली थाना क्षेत्र के अगया निवासी किशुन बहादुर गुप्ता ने एसपी को बताया कि उनकी बेटी गुड़िया की शादी जिले के दूसरे थाना क्षेत्र में हुई है। गुड़िया के पति विदेश में रहते हैं, इसलिए वह बच्चों की पढ़ाई के लिए मायके में रह रही थी। शिकायत के मुताबिक, अप्रैल में गुड़िया के मोबाइल पर व्हाट्सऐप कॉल आया। कॉल करने वालों ने परिवार के सदस्यों को आपराधिक मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और इससे बचने के लिए पैसे मांगे। आरोप है कि डर के कारण गुड़िया ने इसकी जानकारी परिवार के किसी सदस्य को नहीं दी। उसने पहले अपने पास मौजूद रकम ठगों के बताए क्यूआर कोड पर भेजी। जब उससे और पैसे मांगे गए, तो उसने घर में रखे अपने और परिजनों के गहने शहर की तीन अलग-अलग दुकानों पर बेच दिए। आरोप है कि दुकानदारों से ही ठगों के बताए क्यूआर कोड में रकम ट्रांसफर कराई गई। परिजनों को जब गहने नहीं मिले, तो उन्होंने खोजबीन शुरू की। पूछताछ के बाद पूरी घटना का पता चला। इसके बाद महिला के पिता ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस शिकायत में बताए गए लेनदेन और कॉल से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में प्रकाश पर्व संपन्न:दरबार साहिब से आए रागी जत्थे, गूंजे जयकारे उमड़ी भारी संगत
    Next Article
    झांसी में बारिश के बाद दोबारा से उमस बढ़ी:तेज धूप निकली, टेम्प्रेचर 32 डिग्री के पार पहुंचा, बारिश का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment