Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में चोर का एनकाउंटर, पैर में गोली लगी:8 दिन पहले ज्वेलर के घर-दुकान में चोरी की थी, 3 साथी भी पकड़े

    7 hours ago

    1

    0

    झांसी में ज्वेलर के घर और दुकान में चोरी करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच शनिवार रात को मुठभेड़ हो गई। इसमें एक चोर के पैर में गोली लगी है, जबकि उसके 3 साथियों को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। उनसे तमंचा, कारतूस और चोरी का माल बरामद हुआ है। 7 फरवरी की रात चारों आरोपियों ने मिलकर लगभग 7 लाख के गहने चोरी किए थे। सीसीटीवी कैमरे में चोर रिकॉर्ड हो गए थे। तब से पुलिस उनके पीछे लगी थी। शनिवार रात को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुठभेड़ में चारों को गिरफ्तार कर लिया। कार से चोरी करने आते थे आरोपी सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया- 7 फरवरी की रात को कोतवाली थाना क्षेत्र के उन्नाव गेट स्थित अशोक नगर कॉलानी में अरविंद सोनी के घर से सोने और चांदी के गहने चोरी हुए थे। खुलासे के लिए एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने कई पुलिस टीमों का गठन किया था। 14 फरवरी की रात को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के आरोपी ग्वालियर रोड से अंजनी माता मंदिर की तरफ आ रहे हैं और फिर से चोरी करने के प्रयास में हैं। इस पर कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी की। अपने को घिरता देखकर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी गोली चलाई। इसमें उरई के सदनपुरी निवासी फारुख कुरैशी के पैर में गोली लगी। जबकि उरई के रामकुंड नया पटेल नगर निवासी फिरोज और तारिक और जालौन के एट निवासी सुनील सिंह को घेरकर पकड़ लिया। उनसे दो तमंचा, कारतूस, चोरी के गहने और एक कार बरामद हुई है। भतीजे की शादी में भोपाल गया था अरविंद सोनी ने बताया था- मेरी घर के अंदर ही सुनार की दुकान है। एक दुकान बाजार में भी है। मेरे बड़े भाई के बेटे की 10 फरवरी को शादी थी। इसलिए मैं परिवार के साथ 7 फरवरी को भोपाल गया था। सोमवार सुबह पड़ोसी ने फोन करके बताया कि घर के दरवाजे खुले हैं। तब रिश्तेदार और पड़ोसी को घर के अंदर भेजा। तब पता चला कि घर के अंदर अलमारी खुली पड़ी है और सामान बिखरा पड़ा है। दुकान का भी ताला टूट है और सामान गायब है। इस पर मैं दोपहर को झांसी पहुंच गया। चोर दुकान और घर के अंदर से सोने-चांदी के करीब 7 लाख रुपए के आभूषण चोरी करके ले गए। एक घंटे तक घर में रहे चोर पीड़ित ने बताया कि पड़ोसी के घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जब कैमरे चेक किए तो देर रात 1:04 बजे चोर घर का ताला तोड़कर अंदर जाते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि रात 2 बजे बाद वे सामान लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। एक-एक अलमारी तोड़कर चोरी की गई है। मंदिर से भी चांदी का लोटा चुराया गया है। इसके अलावा दुकान से भी पुरानी चांदी चोरी की गई है। अरविंद सोनी की पत्नी की 8 अक्टूबर को मौत हो गई थी। वह बेटे को लेकर शादी में गया था। पत्नी के गहने घर पर ही रखे थे। चोर सारे गहने चुराकर ले गए थे, जबकि आर्टिफिशल गहने छोड़ गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ के बाबा भंवरनाथ मंदिर में भक्तों का मेला:भोलेनाथ के मंदिरों में अपनी भक्तों ने महादेव का किया पूजन अर्चन, मांगी मुराद
    Next Article
    विधायक बेदी राम का कथित ऑडियो आया सामने:बाघामऊ में सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, विधायक बोले गुंडई न करो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment