Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक बेदी राम का कथित ऑडियो आया सामने:बाघामऊ में सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, विधायक बोले गुंडई न करो

    9 hours ago

    1

    0

    सुभासपा के चर्चित विधायक बेदराम का सोशल मीडिया पर एक ऑडियो सामने आया है। इसमें बाघमऊ में सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप एक व्यक्ति लगा रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आए ऑडियो में तारा सिंह बिष्ट नाम का व्यक्ति खुद को गोमतीनगर का बता रहा है। विधायक बेदी राम इसपर कहते हैं कि मैं बेदी राम विधायक बोल रहा हूं। इसपर व्यक्ति कहता है कि बाघामऊ में विधायक जी आप सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। बाउंड्री बनवा रहे हैं। इसपर विधायक ने कहा कि मेरा दो तीन जगह काम है। विधायक ने कहा कि मेरी बात सुन वहां पर 16 फीट रोड है। इसपर व्यक्ति ने कहा कि 40 फीट रोड है। इस दौरान विधायक ने कहा कि हमने 6 फीट रोड के लिए अपनी जमीन दी है। इसपर व्यक्ति ने कहा कि आपने आगे भी जमीन कब्जा किया है। बातचीत में व्यक्ति ने नाले की जमीन पर भी कब्जा का आरोप लगाया है। इस दौरान विधायक ने कहा कि ऐसे करोगे तो वह भी बंद कर देंगे जो हमने 6 फीट रोड दिया है। व्यक्ति आरोप लगाता है कि आप सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। इसपर विधायक कहते हैं कि हम सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं करते हैं। व्यक्ति बातचीत में नपवा कर बाउंड्री वाल तुड़वाने की बात कहता है। इस बीच नक्शे को भेजने को कहता है, तो विधायक कहते हैं कि वह खुद ही प्रॉपर्टी डीलर हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में चोर का एनकाउंटर, पैर में गोली लगी:8 दिन पहले ज्वेलर के घर-दुकान में चोरी की थी, 3 साथी भी पकड़े
    Next Article
    मेरठ में सड़क हादसे में बेटे की मौत, पिता घायल:दिल्ली-दून हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हरिद्वार से घर जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment