Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में गोली कांड के बाद इलाके में तनाव:कुसुम के परिजन मांग रहे इंसाफ, फायरिंग में घायल राहुल की पत्नी बोलीं-उन्हें भी ऐसी सजा मिले जो हमें मिली

    1 hour ago

    1

    0

    झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए भांडेरी गेट गोलीकांड के बाद भी इलाके में तनाव बरकरार है। चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और अन्य पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गोली लगने से जान गंवाने वालीं कुसुम (60) के परिवार में मातम पसरा है। परिजन आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ऐसे शुरू हुआ विवाद भांडेरी गेट मोहल्ले के रहने वाले बृज किशोर बाल्मीकि झांसी रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मी थे। करीब छह साल पहले उनका निधन हो चुका है। उनके पांच बच्चे हैं-सबसे बड़े अनिल, फिर वंदना, अमित, संध्या और सबसे छोटी मुस्कान। साल 2016 में अमित की छोटी बहन संध्या ने घर के सामने रहने वाले जितेंद्र बाल्मीकि के चाचा के साले रोहित से प्रेम विवाह कर लिया था। आरोप है कि इस शादी के बाद जितेंद्र के परिवार ने संध्या के भाइयों को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने संध्या और उसके पति को घर बुलाया या रिश्ता रखा तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। इसके बाद दोनों परिवारों ने संध्या से नाता तोड़ लिया और वह करीब दस साल तक मायके नहीं आ सकी। बहनों की जिद पर शादी में आई थी संध्या अमित की हाल ही में शादी थी। संध्या की भाभी वर्षा के मुताबिक, बहनों ने जिद की कि वे दस साल से संध्या को नहीं देख पाई हैं, इसलिए उसे शादी में बुलाया जाए। परिवार के आग्रह पर अमित ने बहन और उसके पति को निमंत्रण भेजा। संध्या शादी में शामिल होने पहुंची, लेकिन इससे पुरानी रंजिश फिर उभर आई। ललितपुर में रची गई थी साजिश परिजनों का आरोप है कि 21 फरवरी को जितेंद्र और उसके भाइयों ने ललितपुर में ही संध्या और उसके पति की हत्या की योजना बनाई थी। शादी समारोह के दौरान बारात में आरोपियों ने रोहित को खींचकर मारने की कोशिश भी की थी। उस समय मामला किसी तरह शांत हो गया, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। घर के अंदर से झगड़ा देख रहे थे कुसुम और राहुल शादी के बाद भांडेरी गेट में दोनों पक्षों के बीच मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई। इसी दौरान घर के अंदर मौजूद कुसुम और उनके बेटे राहुल झगड़ा देख रहे थे। आरोप है कि फायरिंग के दौरान चली गोली कुसुम को जा लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। परिवार का कहना है कि कुसुम और राहुल को जानबूझकर निशाना बनाया गया। राहुल की आंत में धंसे हैं छर्रे मोहल्ले में हो रही लड़ाई देखने के लिए जब कुसुम अपने घर की खिड़की पर खड़ी थीं, तभी उनका बेटा राहुल बाल्मीकि भी उनके पीछे आकर खड़ा हो गया। इसी दौरान चली गोली के छर्रे राहुल के सीने में धंस गए। डॉक्टरों ने अब तक राहुल की छाती से 16 छर्रे निकाल दिए हैं। परिजनों के अनुसार, कुछ छर्रे उसकी आंत में भी फंसे हुए हैं। डॉक्टरों ने उन्हें ऑपरेशन के जरिए निकालने की बात कही है। राहुल का इलाज जारी है और उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्हें भी ऐसी ही सजा मिले: दीपमाला कुसुम की बहू दीपमाला ने सास की मौत के बाद इंसाफ की मांग करते हुए कहा कि आरोपियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए, जिससे भविष्य में कोई इस तरह की वारदात करने की हिम्मत न करे। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य का शीशमहल कैसा, VIDEO में देखिए:3 मंजिला बिल्डिंग; हर तरफ शीशे लगे, मुकुंदानंद बोले- स्विमिंग पूल नहीं
    Next Article
    स्ट्रगल, बॉडी शेमिंग-रिजेक्शन झेलकर बनीं स्टार:लोगों ने कहा- हीरोइन नहीं बन सकती, सुसाइड के ख्याल आए, मृणाल ठाकुर बोलीं, कमजोरियों को अपनी ताकत बनाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment