Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में घर से 1.78 लाख कैश व गहने चोरी:पोती होने पर दादा-दादी गुरुग्राम गए थे, चोरों ने ताले तोड़कर माल उड़ाया

    1 hour ago

    1

    0

    झांसी में सूने घर के ताले तोड़कर चोर 1.78 लाख रुपए कैश और सोने-चांदी के गहने चोरी करके ले गए। पोती होने पर दादा-दादी अपने बेटा-बहू के पास गुरुग्राम गए थे। रविवार सुबह लगभग 4 बजे दादाम घर पर सोने गया तो ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ था। तब पुलिस को सूचना दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। इसमें दो संदिग्ध युवक रात 2 बजे गली में जाते हुए नजर आ रहे हैं। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ागांव गेट बाहर स्थित देव विहार कॉलोनी का है। दामाद सोने के लिए आता था बड़ागांव गेट बाहर स्थित देव विहार कॉलोनी निवासी अशोक कुमार सोनी प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। दो साल पहले दुघर्टना होने के बाद काम छोड़ दिया। वह अपनी पत्नी गीता और मां कौशल्या के साथ घर पर रहते हैं। जबकि बेटा आकाश गुरुग्राम में दवा कंपनी में जॉब करता था। अशाेक के दामाद विभोर खरे ने बताया- आकाश अपनी पत्नी के साथ गुरुग्राम में रहता था। 3 महीने पहले आकाश की पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया था। अब जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए ससुर अशोक अपनी पत्नी, मां और बेटी ऐश्वर्या के साथ 16 फरवरी को गुरुग्राम गए थे। घर पर मेरे बड़े भाई नितिन उर्फ शानू सोने आते थे। टूटा ताला 100 मीटर दूर मिला विभोर ने आगे बताया- मेरे भाई नितिन एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करते हैं। रात को काम करते हैं और सुबह लगभग 4 बजे सोने आते थे। रोजाना की तरह रविवार सुबह 4 बजे घर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। शक होने पर आसपास के लोगों को जगाया और पुलिस को बुला लिया। इसके बाद घर के अंदर दाखिल हुए तो दोनों कमरों के सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर अशोक घर के लिए रवाना हो गए। दोपहर में वह घर पहुंच गए। खिड़की की जाली तोड़कर अंदर घुसे चोर ताला तोड़कर पोर्च एरिया आए और फिर खिड़की की जाली तोड़कर घर के अंदर दाखिल हो गए। एक कमरे की अलमारी और लॉकर तोड़ दिया। दूसरे कमरे की अलमारी तोड़ दी, मगर लॉकर नहीं तोड़ पाए। चोर घर से 1.78 लाख रुपए, सोने की 5 अंगूठी, चेन, चांदी की पायजेब समेत अन्य आइटम चोरी करके ले गए। पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना हुई है। आसपास के एरिया के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक साल जलीं एक ही परिवार की 5 चिताएं:कासगंज में बंद मकान में मृत मिले थे, पति-पत्नी, 3 बच्चे, हुआ अंतिम संस्कार
    Next Article
    बेटी की शादी से दो दिन पहले पिता की मौत:चित्रकूट में ड्यूटी से लौटते समय सफाईकर्मी की सड़क हादसे में गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment