Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक साल जलीं एक ही परिवार की 5 चिताएं:कासगंज में बंद मकान में मृत मिले थे, पति-पत्नी, 3 बच्चे, हुआ अंतिम संस्कार

    1 hour ago

    1

    0

    कासगंज जिले के अमापुर थाना क्षेत्र में एक परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। जांच में सामने आया कि परिवार के मुखिया श्यामवीर ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। यह घटना बीते शनिवार को सामने आई थी। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक (एसपी), जिलाधिकारी (डीएम) और डीआईजी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और सबूत जुटाए। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसका कार्य रात में ही संपन्न हुआ। 4 तस्वीरें देखिए… रविवार सुबह 11 बजे सभी पांच मृतकों का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नगला भोजराज में किया गया। गांव से लगभग 400 मीटर दूर एक खेत में अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की गईं। पति श्यामवीर और पत्नी राजश्री का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया, जिसे मृतक के भाई देशराज ने मुखाग्नि दी। वहीं, तीनों बच्चों प्राची, आकांक्षा और बेटे ग्रीस के शवों को एक ही कब्र में दफनाया गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखें नम थीं। मृतक श्यामवीर के पिता ने बताया कि उन्हें कभी ऐसी उम्मीद नहीं थी कि उनका बेटा ऐसा कदम उठाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि श्यामवीर पिछले चार महीने से उनसे बात नहीं कर रहा था। इस घटना के बाद परिवार में गहरा सदमा है। शाम 4 बजे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पीड़ित परिवार से मिलने आएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    24 घंटे में बाइक चोरी का किया खुलासा:पीलीभीत में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की स्प्लेंडर प्रो बरामद
    Next Article
    झांसी में घर से 1.78 लाख कैश व गहने चोरी:पोती होने पर दादा-दादी गुरुग्राम गए थे, चोरों ने ताले तोड़कर माल उड़ाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment