Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में हाइवे पर दौड़ती कार में लगी आग:सात लोगों ने कूदकर बचाई जान, पांच मिनट में कबाड़ बन गई कार

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी के थाना उल्दन क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया। हाईवे पर चल रही एक ईको कार में अचानक आग लग गई और कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार सभी छह लोग समय रहते बाहर निकल गए और उनकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार थाना उल्दन क्षेत्र के ग्राम नोटा निवासी धर्मेंद्र पटेल अपनी निजी ईको कार ( UP 93 BL 4146) से रिश्तेदारी में मध्य प्रदेश के करेरा (शिवपुरी) जा रहे थे। हाईवे पर चलते समय अचानक गाड़ी में कुछ जलने की बू आने लगी और कार से धुआं निकलने लगा। चालक ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत गाड़ी को हाइवे पर रोक दिया, लेकिन कुछ ही पलों में आग तेजी से फैल गई। चालक धर्मेंद्र पटेल ने सूझबूझ दिखाते हुए कार में बैठे सभी छह लोगों को तुरंत बाहर निकाल लिया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। कुछ ही देर में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और ईको कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। हालांकि फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने से पहले ही गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। अचानक लगी आग के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात को नियंत्रित कर स्थिति सामान्य कराई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सभी लोगों के सुरक्षित बच जाने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। आग किस वजह से लगी ये स्पष्ट नहीं हो सका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UPPSC स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती में रिकॉर्ड आवेदन:221 पदों के लिए 1,24,806 पंजीकृत, अक्टूबर में प्रस्तावित है स्क्रीनिंग परीक्षा
    Next Article
    आखिरी ओवर में हुआ जमकर ड्रामा, बांग्लादेश के इस हरकत से नाराज हुआ पाकिस्तान, मैच के बाद की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment