Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPPSC स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती में रिकॉर्ड आवेदन:221 पदों के लिए 1,24,806 पंजीकृत, अक्टूबर में प्रस्तावित है स्क्रीनिंग परीक्षा

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के 221 रिक्त पदों पर निकाली गई भर्ती में इस बार कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। आंकड़ों के अनुसार, एक-एक पद के लिए करीब 565 उम्मीदवार मैदान में हैं। आरटीआई (RTI) से मिली जानकारी के अनुसार इस भर्ती के लिए रिकॉर्ड संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं, लेकिन परीक्षा की तिथि नजदीक होने के बावजूद अभी तक आयोग द्वारा विस्तृत पाठ्यक्रम (Syllabus) जारी नहीं किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी और अनिश्चितता का माहौल है। रिकॉर्ड 1.24 लाख आवेदन ​आयोग ने स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के 221 पदों के लिए 22 दिसंबर से 22 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। आरटीआई के माध्यम से अभ्यर्थी अश्वनी शुक्ला को दी गई जानकारी के अनुसार, इस अवधि में कुल 1,24,806 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यानी प्रत्येक सीट पर औसतन 565 उम्मीदवारों की दावेदारी है। ​पाठ्यक्रम के अभाव में तैयारी प्रभावित ​अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्ष 2005 के बाद अब जाकर यह भर्ती निकाली गई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी हुए लंबा समय बीत चुका है, लेकिन आधिकारिक वेबसाइट पर अभी तक विस्तृत और अपडेटेड पाठ्यक्रम अपलोड नहीं किया गया है। बिना सिलेबस के वे अपनी तैयारी को सही दिशा नहीं दे पा रहे हैं। उम्मीदवारों ने आयोग से जल्द से जल्द पाठ्यक्रम जारी करने की मांग की है ताकि वे परीक्षा की योजना बना सकें। ​शैक्षिक योग्यता और प्राथमिकताएं ​इस भर्ती के लिए अनिवार्य शैक्षिक अर्हता के रूप में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र या अन्य सामाजिक विज्ञान विषयों (जैसे मानव विज्ञान, मनोविज्ञान, सामाजिक मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान, भूगोल, इतिहास और अर्थशास्त्र) में स्नातकोत्तर (Master’s Degree) होना आवश्यक है। इसके अलावा, प्रादेशिक सेना में दो वर्ष की सेवा या एनसीसी 'बी' प्रमाणपत्र धारकों को अधिमानी अर्हता दी जाएगी। अक्टूबर में प्रस्तावित है परीक्षा ​आयोग के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती की स्क्रीनिंग परीक्षा 4 अक्टूबर को प्रस्तावित है। समय कम होने के कारण अभ्यर्थी अब सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से पाठ्यक्रम जारी करने का दबाव बना रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पड़ोसी ने महिला पर मिलने का दबाव बनाया:बोला, नहीं मिलेगी तो अश्लील वीडियो वायरल कर दूंगा, पति को सब बता दूंगा
    Next Article
    झांसी में हाइवे पर दौड़ती कार में लगी आग:सात लोगों ने कूदकर बचाई जान, पांच मिनट में कबाड़ बन गई कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment