Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने किया सुसाइड:BIET के हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला, एग्जाम में 3 बैक आने से डिप्रेशन में था

    13 hours ago

    1

    0

    झांसी के इंजीनिरिंग कॉलेज में बुधवार को बीटेक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। उसका शव कैंपस के हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला है। आज सुबह से मां कॉल लगा रही थी, लेकिन छात्र रिसीव नहीं कर रहा था। जब मां ने किराएदार को हॉस्टल में भेजा तो कमरा अंदर से बंद था। किराएदार ने दरवाजे के छेद से देखा तो शव पंखे पर लटका था। नवाबाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुसाइड का कारण एग्जाम में बैक आना बताया जा रहा है। 5 सेमेस्टर में 3 बैक आने से छात्र डिप्रेशन में था। पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (BIET) का है। थर्ड ईयर में आया था छात्र मृतक का नाम अभिषेक गौतम (23) पुत्र वेदपाल गौतम था। मूलरूप से वह औरैया के बंसई गांव का रहने वाला था। उसका परिवार कई सालों से महानगर के राजगढ़ में रह रहा है। अभिषेक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उससे छोटी बहन काजल देहरादून में पढ़ती है। पिता वेदपाल गाड़ी चलाते हैं, जबकि मां सुनीता हाउसवाइफ है। मृतक के चाचा नरेंद्र कुमार ने बताया- मेरा भतीजा अभिषेक गौतम BIET कॉलेज में मैकेनिकल ब्रांच से बीटेक कर रहा था। उसका थर्ड ईयर चल रहा था। वह कैंपस के अंदर पंचवटी हॉस्टल के रूम नंबर एस-8 में अकेला रहता था। हर शनिवार को घर आ जाता था, लेकिन इस बार घर नहीं आया। मंगलवार को उससे बात हुई थी, तब सबकुछ ठीक था। पैतृक गांव गई थी मां चाचा ने आगे बताया-अभिषेक की मां सुनीता अपने पैतृक गांव औरया के बंसई गांव गई थी। आज सुबह सुनीता ने अभिषेक को कॉल लगाया तो रिसीव नहीं किया। काफी देर तक फोन नहीं उठाने पर सुनीता ने अपने किराएदार को हॉस्टल भेजा। वह हॉस्टल पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। आवाज देने पर भी लॉक नहीं खोलाा। तब दरवाजा के छेद से देखा तो अभिषेक का शव कमरे के अंदर पंखे पर लटका हुआ था। शोर मचाने पर हॉस्टल के अन्य स्टूडेंट्स आ गए। वॉर्ड और निदेशक भी पहुंच गए। तब गेट तोड़ा गया, लेकिन तब तक अभिषेक की मौत हो चुकी थी। अभिषेक को घर से कोई परेशानी नहीं थी। एग्जाम में कई विषय में बैक आने की वजह से वह डिप्रेशन में था। इसी वजह से उसने सुसाइड किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में भाजपा ने किया नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम:स्कूटी रैली, पदयात्रा में महिला आयोग सदस्य और विधायक हुए शामिल
    Next Article
    मिर्जापुर में युवती को भगाने, धर्म परिवर्तन का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा, रमई पट्टी निवासी आरोपी को जेल भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment