Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में भाजपा ने किया नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम:स्कूटी रैली, पदयात्रा में महिला आयोग सदस्य और विधायक हुए शामिल

    15 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ नगर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने "नारी शक्ति वंदन" कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी शुरुआत कंपनी बाग से हस्ताक्षर अभियान, स्कूटी रैली और पदयात्रा के साथ हुई। जिले भर से बड़ी संख्या में महिलाओं, कामकाजी महिलाओं और छात्राओं ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाएं हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारी सशक्तिकरण के संदेश देती हुई पदयात्रा में शामिल हुईं। स्कूटी रैली कंपनी बाग से शुरू होकर मीरा भवन होते हुए अंबेडकर चौराहा पहुंची और वापस कंपनी बाग में समाप्त हुई। पदयात्रा कंपनी बाग से पुलिस लाइन गेट तक जाकर वापस कंपनी बाग में संपन्न हुई। लखनऊ महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा कार्यक्रम में मौजूद रहीं। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, सामाजिक व राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने कहा कि नारी शक्ति देश के विकास की आधारशिला है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। महिलाओं ने बड़ी संख्या में हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर नारी सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम की भव्यता और अनुशासित व्यवस्था नगर में चर्चा का विषय बनी रही। जिला प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारी, समाज के विभिन्न क्षेत्रों की अग्रणी महिलाएं और स्कूली छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में किसान दिवस में डीएम के सामने रखीं समस्याएं:गेहूं बिक्री, मुआवजे और जंगली जानवरों से नुकसान की शिकायतें की
    Next Article
    झांसी में इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने किया सुसाइड:BIET के हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला, एग्जाम में 3 बैक आने से डिप्रेशन में था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment