Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक:रक्षाबंधन पर पत्नी मायके गई थी, मां खाना के लिए बुलाने गई तो लटका मिला बेटा

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। उसकी पत्नी अपने बेटे को लेकर रक्षाबंधन पर मायके गई थी। जब मां खाना के लिए बुलाने कमरे में गई तो बेटा फंदे पर लटका था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजन सुसाइड के कारणों की जानकारी नहीं दे सके। घटना मोठ थाना क्षेत्र के वीरसिंगपुरा गांव की है। पत्नी बेटे को लेकर मायके गई थी मृतक का नाम अवधेश कुमार (40) पुत्र लखनलाल था। वह मोठ थाना क्षेत्र के वीरसिंगपुरा गांव का रहने वाला था। अवधेश दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई अलग रहता है। मां राजेश्वर देवी भी छोटे बेटे के साथ रहती है। मृतक के चचेरे चाचा आसाराम ने बताया- अवधेश खेती किसानी और मजदूरी करता था। उसकी शादी भारती देवी से हुई थी। दोनों की एक बेटी दीक्षा (17) और एक बेटा समीर (15) है। दोनों पढ़ाई कर रहे हैं। रक्षाबंधन पर अवधेश की पत्नी भारती अपने बेटे को लेकर मायके इकारा गांव गई थी। घर पर बेटी दीक्षा थी। बेटे को फंदे पर लटका देखकर चीखने लगी मां आसाराम ने आगे बताया- शनिवार को दीक्षा अपने चाचा के घर पर थी। रात को राजेश्वरी देवी खाना खाने के लिए बेटे अवधेश को बुलाने घर पर पहुंची। वहां कमरे का गेट खुला था और अंदर पंखे पर दुपट्‌टा से फंदा बनाकर अवधेश लटका हुआ था। यह देखकर मां चिल्लाने लगी। तब आसपास के लोग और परिजन पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसाराम ने आगे बताया- 3-4 दिन से अवधेश गुमसुम रहता था। उसने सुसाइड क्यों किया, ये पता नहीं चल सका।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में 17 सितंबर को रातभर चलेगी किसान महापंचायत:GIC मैदान में शाम 6 से सुबह 6 बजे तक जुटेंगे किसान, टिकैत बोले- घर से खाना लेकर आएं
    Next Article
    स्वामी नारायण मंदिर की दीवार ढहने में FIR:प्रयागराज में PDA अफसर बोले- बिना नई दीवार बनवाए बेसमेंट की खुदाई कराई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment