Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में 17 सितंबर को रातभर चलेगी किसान महापंचायत:GIC मैदान में शाम 6 से सुबह 6 बजे तक जुटेंगे किसान, टिकैत बोले- घर से खाना लेकर आएं

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की मासिक समीक्षा बैठक रविवार को महावीर चौक स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चौधरी नवीन राठी के नेतृत्व में हुई। बैठक में 17 सितंबर को GIC मैदान में प्रस्तावित किसान महापंचायत की तैयारियों पर मंथन किया गया। राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आयोजन को लेकर दिशा-निर्देश दिए। बैठक दोपहर करीब 12 बजे से शाम 4 बजे तक चली। राकेश टिकैत ने बताया कि इस बार किसान महापंचायत का आयोजन सामान्य पंचायतों से अलग होगा। 17 सितंबर की शाम 6 बजे शुरू होने वाली महापंचायत अगले दिन सुबह 6 बजे तक चलेगी। यानी किसान रातभर GIC मैदान में मौजूद रहेंगे। टिकैत ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहली बार इतने बड़े स्तर पर रातभर चलने वाली किसान पंचायत आयोजित की जा रही है। महापंचायत में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा होगी। भंडारा नहीं होगा, घर से खाना लेकर आने की अपील महापंचायत की व्यवस्थाओं को लेकर टिकैत ने कार्यकर्ताओं और किसानों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस बार आयोजन स्थल पर भंडारे की व्यवस्था नहीं की जाएगी। किसानों से घर से खाना तैयार करके साथ लाने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक किसान करीब 10 रोटी, सब्जी अथवा पूरी-चूरमा और पानी की बोतल साथ लेकर ट्रैक्टर से महापंचायत स्थल पहुंचे। इससे भोजन की व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त इंतजाम की जरूरत कम होगी और किसान अपने स्तर पर भोजन कर सकेंगे। रातभर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम महापंचायत के दौरान किसानों के मुद्दों पर चर्चा के साथ रातभर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। टिकैत के अनुसार हरियाणवी और पंजाबी कलाकार गीतों और अन्य रंगारंग प्रस्तुतियों के जरिए किसानों का मनोरंजन करेंगे। उन्होंने बताया कि दक्षिण भारत के तमिलनाडु जैसे क्षेत्रों में रात के समय किसान पंचायतें आयोजित होने के उदाहरण हैं, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहली बार इतने बड़े स्तर पर रातभर चलने वाली किसान महापंचायत होगी। मीरापुर चेयरमैन जमील अहमद समर्थकों के साथ भाकियू में शामिल बैठक के दौरान मीरापुर के मौजूदा चेयरमैन जमील अहमद ने हजारों समर्थकों के साथ भारतीय किसान यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने उन्हें संगठन में शामिल कराया। इसके अलावा मनीष प्रधान सिमरती को पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन ने इसे क्षेत्र में अपनी सक्रियता और विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। सभी ब्लॉक और तहसील पदाधिकारियों को जिम्मेदारी बैठक में 17 सितंबर की महापंचायत को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियों पर चर्चा हुई। सभी ब्लॉक और तहसील पदाधिकारियों से अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। ये पदाधिकारी रहे मौजूद बैठक में राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल मलिक, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक घटायन, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र प्रधान, युवा जिलाध्यक्ष गुलबहार राव, जिला मीडिया प्रभारी एवं बैठक संचालक हेमेंद्र कुमार, किसान दिवस प्रभारी गुलशन चौधरी, एनसीआर उपाध्यक्ष श्यामलाल चेयरमैन, एनसीआर महामंत्री सचिन चौधरी और मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद अहलावत समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा सुमित चौधरी, अनुज राठी, संजय त्यागी, रमेश मलिक, मनीष प्रधान, सुधीर सहरावत, सत्येंद्र चौहान, जितेंद्र बालियान, सभी ब्लॉक अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष देव अहलावत, ललित त्यागी और संजीव पंवार सहित जिले की पूरी टीम बैठक में शामिल रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ प्रतिनिधिमंडल ने गुरुदेव रविशंकर से की मुलाकात:बेंगलुरु आश्रम में मिले, कार्यक्रम में आने के लिए दिया निमंत्रण
    Next Article
    झांसी में कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक:रक्षाबंधन पर पत्नी मायके गई थी, मां खाना के लिए बुलाने गई तो लटका मिला बेटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment