Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में लाइव कॉन्सर्ट में परिवार संग जमकर नाचे विधायक:"साधो दि बैंड" के भक्ति संगीत ने बांधा समा, होली से पहले मस्ती में डूबे लोग

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में होली से पहले भक्ति और संगीत का अनोखा संगम देखने को मिला। दिल्ली के मशहूर बैंड “साधो दि बैंड” ने लाइव कॉन्सर्ट में ऐसा समा बांधा कि मुक्ताकाशी मंच मैदान भक्तिमय हो उठा। किले से सटे महाराज गंगाधर राव कला मंच (मुक्ताकाशी मंच) पर आयोजित इस कार्यक्रम में सदर विधायक रवि शर्मा ने बैंड को विशेष रूप से आमंत्रित किया था। कॉन्सर्ट की शुरुआत होते ही मैदान में मौजूद सैकड़ों लोग झूम उठे। पहले पांच तस्वीरों में देखें लाइव कॉन्सर्ट… भजनों पर झूम उठा क्राउड बैंड के प्रमुख गायक मयंक कश्यप और शिवांग शर्मा ने अपने खास अंदाज में “आज ब्रज में होली है रसिया”, “बगड़ बम बम लहरी”, “श्रीराम जानकी रहते हैं मेरे सीने में”, “मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे” और “राधिका गोरी से मैया करा दे मेरो ब्याह” जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। जैसे ही ये भजन शुरू हुए, लोग अपनी कुर्सियां छोड़कर खड़े हो गए और भक्ति में डूबकर डांस करने लगे। विधायक रवि शर्मा भी समर्थकों के साथ जमकर थिरके। उनकी पत्नी, बेटा और बहू भी पूरे कार्यक्रम में उत्साह के साथ शामिल रहे। मंच के सामने फूलों की होली खेली गई, जिससे माहौल पूरी तरह ब्रज की होली जैसा बन गया। अब पांच तस्वीरों में देखें भक्ति और होली की मस्ती… युवाओं ने की सराहना कार्यक्रम में महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और युवाओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। युवाओं ने कहा कि इस तरह के कॉन्सर्ट होते रहना चाहिए। उनका कहना था कि यहां संगीत और भक्ति का सुंदर मेल देखने को मिला। भजनों को नए अंदाज में सुनना बेहद आनंददायक रहा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम कार्यक्रम में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कार्यक्रम के दौरान झांसी मंडल के कमिश्नर बिमल दुबे भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि संगीत मन को सुकून देता है और जब उसमें भक्ति का रंग घुल जाए तो उसका प्रभाव और भी सकारात्मक हो जाता है। होली से पहले हुए इस भव्य आयोजन ने शहरवासियों को भक्ति, संगीत और उत्साह से सराबोर कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर के युवा ने बनाया फूल से खुशबूदार गुलाल:होली में बढ़ी डिमांड, अबतक 1 करोड़ का हो चुका है सेल
    Next Article
    'इतिहास का सबसे क्रूर शख्स खामेनेई मारा गया...', ट्रंप का बड़ा दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment