Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में महिला के गहने लेकर भागे बदमाश:पैसे दिखाकर बोले- ये चोरी के हैं, टॉप्स लेकर नोटों जैसी कागजों की गड्‌डी दे गए

    22 hours ago

    1

    0

    झांसी में दो बदमाशों ने एक महिला के साथ टप्पेबाजी की। महिला पैदल थी, तभी दोनों ने उसे रोक लिया। बदमाश बोले- हम चोरी के पैसे लिए हैं। पॉलीथिन में नोटों की गिड्‌डी भी दिखाई। पैसे देने का झांसा लेकर महिला के कानों के टॉप्स उतरवा लिए। इसके बाद बदमाश टॉप्स लेकर भाग गए। जब महिला ने पॉलीथिन खाेली तो उसने एक 500 रुपए का नोट था और उसके नीचे नोट की जगह कागज के टुकड़े रखे थे। यह देख महिला रोते हुए पुलिस चौकी पहुंच गई। पुलिस ने केस दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में हुई है। टॉपस लगभग 70 हजार रुपए के थे। 3 तस्वीरें जनसुविधा केंद्र पर जा रही थी सीपरी बाजार के नंदनपुरा स्थित पेंच मोहल्ला निवासी पार्वती (51) पत्नी तुलसीदास ने पुलिस को बताया- मंगलवार को वह घर से नंदनपुरा चौराहा के आगे जनसुविधा केंद्र पर जा रही थी। रास्ते में दो बदमाश मिले। बोले- हम लोग चोरी के पैसे लिए हैं। पॉलीथिन में नोटों की गिड्‌डी भी दिखाई। पैसे के बदले बदमाशों ने कानों के टाॅपस मांगे। झांसे में आकर महिला ने टॉपस उतार कर बदमाशों को दे दिए। बदमाशों ने टॉपस रूमाल में बांधकर महिला को ही दे दिए। साथ ही नोटों की गिड्‌डी वाली पॉलीथिन भी थमा दी। थोड़ी देर बाद बदमाश टॉपस वाला रूमाल छीनकर भाग गए। जब महिला नोटों की गिड्‌डी वाली पॉलीथिन खोली तो उसने ऊपर 500 रुपए का एक नोट लगा था, जबकि उसके नीचे कागजों के टुकड़े थे। इसके बाद महिला रोने बिलखने लगी। महिला के अनुसार टाॅपस लगभग 70 हजार रुपए के थे। चौकी जाकर पुलिस को दी जानकारी घटना के बाद पार्वती रोते बिलखते हुए मसीहागंह पुलिस चौकी पहुंच गई। रोते हुए पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस उसे बाइक पर बैठाकर घटनास्थल पर ले गई और बदमाशों की तलाश भी की। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों का पता लगाने में जुटी है। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे का कहना है कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में बढ़ा ठंड का असर:रात का पारा सामान्य से 1.5°C कम, गुरुवार सुबह से खिली धूप
    Next Article
    वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर कोर्ट ने रिपोर्ट मांगी:पीलीभीत के कमिश्नर, डीएम और कोतवाली प्रभारी से मांगी आख्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment