Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में महिला प्रधान के बेटे की रेस्टोरेंट में हत्या:दोस्तों के साथ डिनर कर रहा था, हमलावर चुपचाप आया और सीधे सिर में गोली मारी

    15 hours ago

    1

    0

    झांसी में रेस्टोरेंट में महिला प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार रात 9:30 बजे प्रधान का बेटा अपने चार दोस्तों के साथ पॉश इलाके में बने रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। वह खाना खा रहा था, तभी अचानक एक बदमाश आया। दबे पांव उसके पास पहुंचा और सिर पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। वारदात के बाद हमलावर भागकर पार्किंग में पहुंचा। वहां बाइक लेकर खड़े साथी के साथ फरार हो गया। दोस्त तुरंत संजय (33) को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान रात 1 बजे उनकी मौत हो गई। संजय एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। वारदात इलाइट चौराहे के पास स्थित द मेड किचन रेस्टोरेंट में हुई। 2 तस्वीरें देखिए- शादी नहीं हुई थी, 6 साल से शहर में रह रहा था संजय सिंह शहर से 100 किमी दूर हैवतपुरा गांव का रहने वाला था। उसकी मां रामदेवी गांव की प्रधान हैं। परिजनों ने बताया कि रामदेवी के तीन बच्चे हैं। इनमें बड़े बेटे सर्वेश और बेटी रचना की शादी हो चुकी है। संजय की शादी नहीं हुई थी। वह पिछले छह साल से झांसी में नंदनपुरा के पास रिश्तेदार के घर में रह रहा था। वह कचहरी में एडवोकेट दशरथ सिंह के पास मुंशी का काम करता था। दतिया पीतांबरा पीठ से लौटे थे दोस्त शिवम ने बताया- मैं भी एडवोकेट दशरथ सिंह के पास काम करता हूं, इसलिए मेरी संजय से दोस्ती हो गई थी। गुरुवार शाम 4:30 बजे संजय कचहरी से निकला था। चंदौली से हमारे दोस्त एडवोकेट नारायण ओझा झांसी आए थे। उन्हें पीतांबरा माई के दर्शन के लिए दतिया जाना था। कार से मैं, संजय, नारायण और एडवोकेट दशरथ दतिया गए और दर्शन करके लौट आए। वापसी में हम इलाइट चौराहे के पास स्थित द मेड किचन रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए रुक गए। उन्होंने बताया- संजय ने फोन करके दोस्त धर्मेंद्र को भी बुला लिया। हम पांचों ने मिलकर खाना खाया। खाना खा ही चुके थे, तभी काले कपड़े पहने एक युवक आया और गोली चला दी। हम कुछ समझ नहीं पाए। संजय को गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। गोली मारने के बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए बाहर निकला। पार्किंग में खड़े गार्ड ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। हमने हमलावर को पहले कभी नहीं देखा था। रेस्टोरेंट के मालिक वंश ने बताया- गोली चलने के बाद दहशत का माहौल हो गया। कुछ अन्य लोग भी खाना खा रहे थे, लेकिन गोली चलने के बाद लोग खाना छोड़कर भाग गए। आसपास भीड़ लग गई और पुलिस को सूचना दी गई। नवाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। भाई बोला- हमारी किसी से दुश्मनी नहीं हत्या की सूचना मिलते ही गांव से परिजन झांसी पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की। भाई सर्वेश ने बताया- हमारी गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। प्रधानी को लेकर भी कोई रंजिश नहीं है। भाई संजय 6 साल से झांसी में रह रहा था। वह कम ही गांव आता-जाता था। गोली किसने और क्यों चलाई, इसकी हमें कोई जानकारी नहीं है। संजय जमीन का काम भी करता था। SSP बोले- हत्यारा जल्द पकड़ा जाएगा SSP बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए एसओजी समेत तीन पुलिस टीमें लगाई गई हैं। आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिन पर पुलिस काम कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- पति को सांप डसवाने वाली बोली-ऐसी हत्या करो, नेचुरल लगे, गूगल पर जहरीला सांप खोजा मेरठ में पति को सांप से डसवाने वाली दामिनी की कहानी के पहले पार्ट में आपने उसके और पति अतुल के अफेयर के बारे में पढ़ा। दामिनी की लाइफ में कैसे शादीशुदा बॉयफ्रेंड तुषार एंट्री होती है? दूसरे और आखिरी पार्ट में पढ़िए…कैसे दामिनी और तुषार ने सपेरों से डील की। हत्या को नेचुरल मौत दिखाने की साजिश रची… यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजम के लिए जिंदा हुआ अतीक अहमद:नसीम सोलंकी से 2-2 हाथ करने को बेकरार अन्नु अवस्थी, चंद्रशेखर की निकली हवा
    Next Article
    सुल्तानपुर में 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन:रात 1 बजे से बिजली ठप, 1 लाख से अधिक आबादी प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment