Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में नहर में डूबा 7वीं का छात्र, मौत:मौसेरे भाई के बर्थ-डे में शामिल होने आया था, पैर फिसलने से पानी में समाया

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में नहर में डूबने से 7वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। वह मौसेरे भाई के बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने आया था। यहां परिजनों के साथ नहर में नहाने के लिए चला गया। पैर फिसलने से वह पानी में समा गया। दो घंटे की तलाश के बाद शव बरामद हो पाया। अब पुलिस पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करा रही है। पूरा मामला पूंछ थाना क्षेत्र के खगल गांव का है। बड़े भाई के साथ आया था सोहिल (14) पुत्र जगमोहन अहिरवार रई के शांति नगर में रहता था। वह इंग्लिश मीडियम स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता था। सोहिल के नाना ओमप्रकाश ने बताया- सोहिल की मौसी पूंछ के खगल गांव में रहती हैं। मौसी के बेटे का बर्थ-डे था। इसमें शामिल होने के लिए सोहिल अपने बड़े भाई साहिल के साथ खगल गांव आया था। शनिवार को वो मामा और मौसा के साथ नहर पर नहाने जा रहा था। तब मैंने सबको मना किया, मेरे खेत पर जाने के बाद सभी नहर में नहाने चले गए। वहां पर नहाते वक्त पैर फिसलने से सोहिल नहर में गिर गया और पानी में समा गया। दो घंटे बाद लाश मिली नाना ने आगे बताया कि सोहिल और उसके साथ नहर पर नहाने गए लोग तैरना नहीं जानते थे। चिल्लाने पर आसपास के लोग आ गए और पुलिस को कॉल किया। पुलिस गोताखोरों को लेकर आई। लोहे का कांटा नहर में डाला गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव कांटे में फंसकर बाहर आ गया। सोहिल की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बेटे का शव देखकर मां रेखा का रो रोकर बुरा हाल है। पिता जगदीश प्राइवेट काम करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मविकला में सांसद से की पुस्तकालय, बस स्टॉप की मांग:ग्रामीणों ने गांव में शिक्षा और परिवहन सुविधाओं के अभाव पर भेजा पत्र
    Next Article
    मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर ने की डरावनी हरकत, चिल्लाती रहीं Priya Bakshi, वीडियो हुआ वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment