Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में निकाली गई आवास परिषद की शव यात्रा:भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे जमीन मालिकों ने चौराहे पर अर्थी को पैरों से रौंदा, फिर लगा दी आग

    11 hours ago

    1

    0

    झांसी में सोमवार को उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की प्रस्तावित योजना संख्या–4 के विरोध में किसानों और स्थानीय लोगों ने अनोखा प्रदर्शन किया। कुंज बिहारी वाटिका बस स्टैंड से गांधी उद्यान तक अर्थी यात्रा निकाली गई और वहां परिषद की निष्क्रियता के खिलाफ प्रतीकात्मक दहन किया गया। किसानों का कहना है कि परिषद मौजा कोछाभाँवर, पिछोर, टाकोरी और मुस्तरा क्षेत्र की जमीन का अधिग्रहण करना चाहती है, जबकि वे अपनी जमीन देने को तैयार नहीं हैं। कई महीनों से किसान इस योजना का विरोध कर रहे हैं। गत माह परिषद की नियोजन समिति की बैठक में किसानों को बुलाकर बातचीत की गई थी। बैठक में सभी किसानों ने साफ कहा था कि वे अपनी भूमि नहीं देंगे। इसके बाद भी 15 दिन बीत जाने के बावजूद परिषद की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। किसानों ने बताया कि यह इलाका पहले से ही विकसित है। यहां कॉलोनियां, महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, पैरामेडिकल कॉलेज, शोरूम, अस्पताल, दुकानें और अन्य व्यवसाय मौजूद हैं। ऐसे में जमीन अधिग्रहण से सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी पर असर पड़ेगा। इस मुद्दे पर क्षेत्रीय सांसद अनुराग शर्मा, सदर विधायक रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह और गरौठा विधायक जवाहर राजपूत पहले ही किसानों का समर्थन कर चुके हैं। नेताओं ने सरकार से मांग की है कि इस योजना को झांसी के किसी दूसरे, अविकसित इलाके में लागू किया जाए। प्रदर्शन में मुस्तरा प्रधान रघुनाथ यादव समेत बड़ी संख्या में किसान, व्यापारी और स्थानीय नागरिक शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। चौराहे पर अर्थी को पैरों से रौंदा आवास विकास परिषद की परियोजना से गुस्साए जमीन मालिक कांधों पर अर्थी लेकर कचहरी चौराहा पहुंचे। यहां उन्होंने आवास विकास परिषद और परियोजना अधिकारी डीपी यादव का पोस्टर बनाकर उन्हें भू माफिया बताते हुए जमकर नारेबाजी की। इसके बाद विरोध स्वरूप अर्थी को सभी ने मिलकर मुखाग्नि देते हुए उसकी परिक्रमा की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अर्थी को पैरों से रौंदते हुए विरोध दर्ज कराया। शव यात्रा में ये रहे शामिल शव यात्रा में डॉ. बीके गुप्ता, अरविन्द सिंह, देवेश, मानवेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, कल्याण कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, अजय खुराना, दीपू यादव, सियाराम, चितवन बोहरे, मुस्तरा प्रधान रघुनाथ यादव, रानू टँकोरि, संजीव यादव सहित योजना से प्रभावित किसान, काश्तकार और प्लॉट मालिक बड़ी संख्या में शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में एक्सिस बैंक का कैशियर 11 लाख लेकर फरार:दस्तावेजों में हेरफेर कर की गड़बड़ी, फिर छुट्टी पर चला गया
    Next Article
    काशी में मसाने की होली से पहले पुलिस अलर्ट:नाव संचालकों के साथ की बैठक,ADCP बोले- हर नाव पर दो कुशल नाविक रहेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment