Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू:सेंटर में जाने से पहले उतरवाए जूते, सिर पर हाथ फिराकर की जा रही चेकिंग

    8 hours ago

    1

    0

    झांसी में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है। जिले में आज 28 परीक्षा केंद्रों पर 11,424 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी है। सुबह 8 बजे से सेंटर में प्रवेश शुरू हो गया है। अभ्यर्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। उनके जूते-मोजे उतरवाकर चेकिंग की जा रही है। वहीं, सिर पर हाथ फिराकर भी किसी भी संभावित नकल की संभावना को शून्य किया जा रहा है। इससे पहले डीएम गौरांग राठी और एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने परीक्षा तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। दो पालियों में होगी परीक्षा पहली पाली: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दूसरी पाली: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक प्रत्येक पाली में 11,424 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली के लिए सुबह 8 से 9:30 बजे तक प्रवेश मिलेगा। दूसरी पाली के लिए दोपहर 1 से 2:30 बजे तक केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। स्टेशन और बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क बाहरी जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। यहां परीक्षा केंद्रों, रुकने की व्यवस्था और अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन ने वाहन चालकों को भी निर्देश दिए हैं कि परीक्षार्थियों से किसी प्रकार की ओवरचार्जिंग न की जाए। गर्मी से बचाव के विशेष इंतजाम भीषण गर्मी को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर मेडिकल किट उपलब्ध रहेगी। केंद्रों के आसपास एंबुलेंस तैनात की जाएंगी। इसके अलावा पेयजल, शौचालय, बिजली और रैंप जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थियों का बायोमैट्रिक सत्यापन छायादार स्थानों पर कराया जाएगा ताकि उन्हें गर्मी से राहत मिल सके। नकल रोकने के लिए कड़ी निगरानी सभी केंद्रों पर CCTV कैमरे और वॉइस रिकॉर्डर सक्रिय रहेंगे। सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगातार निगरानी करेंगे। वरिष्ठ अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। संदिग्ध चश्मों और अन्य वस्तुओं की विशेष जांच होगी। डुप्लीकेट अभ्यर्थियों और हाईटेक नकल गिरोहों पर विशेष नजर रखी जाएगी। अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल ट्रेनें रेलवे ने 8, 9 और 10 जून को परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें झांसी और ललितपुर से कानपुर तथा प्रयागराज की ओर संचालित होंगी। इसके अलावा झांसी-बांदा मेमू दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी। झांसी-मानिकपुर मेमू शाम 6:25 बजे प्रस्थान करेगी। शहर में सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक भारी वाहनों की नो-एंट्री परीक्षा के तीनों दिनों में शहर के भीतर भारी वाहनों के प्रवेश पर सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक रोक रहेगी। प्रशासन का मानना है कि हजारों अभ्यर्थियों के एक साथ आने-जाने से यातायात पर दबाव बढ़ेगा। इसलिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, परीक्षा केंद्रों और प्रमुख चौराहों पर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। परीक्षा केंद्रों में ये सामान ले जाना प्रतिबंधित मोबाइल फोन स्मार्ट वॉच ब्लूटूथ डिवाइस इयरफोन कैमरा कैलकुलेटर पेन ड्राइव किसी भी प्रकार की अध्ययन सामग्री अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और सभी नियमों का पालन करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ के बाबूगढ़ में ट्रक से भिड़ा ऑटो, पांच घायल:पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर हुआ हादसा, पुलिस ने किया रेस्क्यू
    Next Article
    फोटो खिंचवाते समय अलकनंदा नदी में बहा पूर्व-सैनिक का बेटा:बागपत से दोस्त के मामा के घर आया था, नहीं मिला कोई सुराग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment