Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में पुलिस कस्टडी से भागा चोरी का आरोपी:मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था, 16 घंटे बाद फिल्मी अंदाज में ऑटो में बैठकर भागा

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी में मुठभेड़ में पकड़ा गया चोरी का आरोपी नदीम खान (19) पुलिस कस्टडी से भाग गया। उसे जिला अस्पताल में मेडिकल कराने लाया गया था। यहां से वह फिल्मी अंदाज में पुलिस को चमका देकर बाहर आया। मां की बीमारी का हवाला देते हुए ऑटो बुक किया और फिर रास्ते में जाम मिलने पर 50 रुपए किराया देकर फरार हो गया। नदीम के साथ दीपक उर्फ संजय जाटव (31) भी पकड़ा गया था। थोड़ी देर बाद दीपक ने ही पुलिसकर्मियों को नदीम के भागने की जानकारी दी। इसके बाद हड़कंप मच गया। पुलिस की टीमें उसे तलाशने में जुटी है। ऑटो चालक को भी थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र का है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए 18 दिन में 2 चोरियां कर चुके थे 22 फरवरी को पलक पैलेस के पास देव बिहार कॉलोनी में अशोकर सोनी और 12 मार्च को मेवातीपुरा मोहल्ला में ऊषा वर्मा के घरों में चोरी हुई थी। कोतवाली थाने में केस दर्ज हुए थे। पुलिस जांच में पता चला कि दोनों चोरी दतिया के हरदौल का मोहल्ला निवासी नदीम (19) पुत्र शकूर खान और ग्वालियर निवासी दीपक उर्फ संजय जाटव (31) पुत्र अमर सिंह व उनके एक साथी ने की है। इसके बाद से पुलिस टीम तीनाें की तलाश में जुटी थी। 15 मार्च की रात को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि दोनों घरों में जिन बदमाशों ने चोरी की थी, वे फिर से नगरिया कुआं के आसपास चोरी करने की फिराक में है। इस पर कोतवाली पुलिस नगरिया कुआं के पास चैकिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम पर चला दी थी गोलियां पुलिस चेकिंग कर रही थी। कुछ देर बाद एक बाइक पर 3 युवक आते दिखाई दिए। जब उनको रुकने का इशारा किया तो भागने लगे। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की। यह देख आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग करते हुए नदीम और दीपक उर्फ संजय जाटव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से दो तमंचे, कारतूस, बाइक और चोरी के 6 लाख रुपए के गहने बरामद हुए है। उनका एक साथी मौके से भाग गया। मेडिकल कराने लाई तो भाग गया नदीम सोमवार दोपहर को पुलिसकर्मी मेडिकल जांच कराने के लिए दोनों आरोपियों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। दाेनों को बाहर बैठाकर पुलिसकर्मी अंदर चले गए। शाम करीब 4 बजजे जिला अस्पताल के मुख्य दरवाजे से नदीम लगड़ाते हुए बाहर निकला। मिनर्वा चौकी के पास खड़े ऑटो चालक अमित कुशवाहा से बात की। मां की तबीयत खराब बताकर उसे दतिया गेट बाहर तक चलने के लिए राजी कर लिया। 150 रुपए में ऑटो बुक हुआ। फिर कोतवाली के सामने से होता हुआ दतिया गेट की ओर निकला। यहां नरिया बाजार पर जाम लगा था। यह देख वह ऑटो से उतर गया। ऑटो चालक को 20 रुपए दिए और बोला आगे मिलेंगे। तब ऑटो चालक अमित 50 रुपए मांगने लगा। नदीम ने उसे 50 रुपए का नोट दिया। यहां से नरिया बाजार के अंदर गली में चला गया। उधर, अस्पताल से नदीम को गायब देख पुलिसकर्मी के होश उड़ गए। उसके दोस्त संजय ने नदीम के भागने की बात बताई। आनन-फानन में पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। पुलिस कस्टडी में 50 रुपए कहां से आए? आरोपी नदीम पुलिस कस्टडी में करीब 16 घंटे तक रहा। उसकी जमा तलाशी के बाद मेडिकल कराने उसे जिला अस्पताल भेजा गया था। बावजूद उसके पास कैश था। इस पैसे की मदद से ही ऑटो करके वह भागने में कामयाब रहा। उसके पास नकदी पहुंचने के सवाल का जवाब भी पुलिस अफसर नहीं दे सके। यह मालूम नहीं चल सका कि जमा तलाशी के बाद भी उसके पास नकदी कैसे पहुंंची। नदीम के फरार होने की सूचना भी तुरंत पुलिस अफसरों को नहीं दी गई। यह सूचना भी उनको करीब आधे घंटे बाद मिली। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक नदीम बेहद शातिर है। कई बार वह जेल भी जा चुका। लापरवाही बरतने पर दो सिपाही निलंबित पुलिस कस्टडी से बदमाश के भागने को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने अभिरक्षा में तैनात मयंक गुप्ता एवं ज्ञानेंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके खिलाफ प्रारंभिक जांच के भी निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिला अस्पताल में शराब पीने वालों पर कार्रवाई:लैब टेक्नीशियन के निलंबन की संस्तुति, हटाए गए तीनों संविदाकर्मी
    Next Article
    सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख की ठगी:सहारनपुर में दो लोगों पर आरोप, फोन-पे से खाते में डलवाए रुपए, नौकरी न लगने पर टालते रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment