Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला अस्पताल में शराब पीने वालों पर कार्रवाई:लैब टेक्नीशियन के निलंबन की संस्तुति, हटाए गए तीनों संविदाकर्मी

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी जिला अस्पताल में शराब पीने वाले लैब टेक्नीशियन और तीन के खिलाफ सीएएमस ने कड़ा एक्शन लिया है। सीएमएस डॉ आरएस राम ने जांच रिपोर्ट के आधार पर लैब टेक्नीशियन जितेंद्र कुमार के निलंबन की संस्तुति की है। इस संस्तुति का लेटर महानिदेशक स्वास्थ्य को भेजा है। बता दें की लैब टेक्नीशियन जितेंद्र कुमार साल 1994 में वार्ड बॉय की पोस्ट पर जिला अस्पताल में आया था। यहां उसने मेहनत से काम किया जिसपर उसे प्रमोट किया गया था। वहीं सीएमएस ने तीनों संविंदाकर्मियों को भी हटा दिया है। निलंबन की संस्तुति वाराणसी के पंडित दीन दयाल जिला चिकित्सालय में शराब पीने का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया था। इसमें तीन लोग शराब पी रहे थे और एक व्यक्ति लगातार वीडियो बना रहा था। टेबल पर कुल चार गिलासों में शराब भरकर रखी थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद सीएमएस ने जांच समिति बनाई थी। जिसने वीडियो के आधार पर रिपोर्ट सौंपी तो लैब टेक्नीशियन जितेंद्र कुमार के ऊपर बड़ी कार्रवाई हुई है। लैब टेक्नीशियन के द्वारा किए गए इस कृत्य के संबंध में स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र लिखते हुए सीएमएस ने उनके निलंबन की संस्तुति की है। संविदाकर्मी हटाए गए वासामने आये वीडियो में दो लोग और दिखाई दे रहे हैं। तथा तीसरा वीडियो बना रहा है। ऐसे में तीन संविदाकर्मियों को भी काम से हटा दिया गया है। लैब टेक्नीशियन के साथ सभी ने उसी जगह शराब पी थी जहां लाइन में मशीनें रखी हुई थीं। ऐसे में इसपर कार्रवाई की गई है। सीएमएस ने कहा इस तरह का कार्य शर्मनाक और निंदनीय हैं। अब जानिए क्या है मामला 20 सेकेंड के दो वीडियो दो दिन पहले आए सामने वाराणसी के जिला अस्पताल के दो वीडियो सामने आये थे। जिसमें में पैथोलॉजी की मशीने दिख रही हैं। जबकि एक टेबल पर तीन गिलास में शराब और चखना मौजूद है। काली शर्ट पहने व्यक्ति राजू है जो कि संविदा कर्मचारी है और POCT में सात साल से तैनात है। जबकि उसके दाहिने हाथ पर बैठा व्यक्ति जितेंद्र कुमार लैब टेक्नीशियन है। वह पहले वार्ड बॉय था। साथ ही वह 1994 से पोस्टेड है। इसके अलावा ब्लैक शर्ट के बाईं ओर बैठे व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। एक वीडियो में दिख रहा है कि कुर्सी पर दो लोग बैठे हैं। जबकि तीसरा व्यक्ति लैब की फ्रिज को खोल रहा और कुछ सामान उठाकर प्लेट में रखता है और फिर वह भी बैठ जाता है। थोड़ी में दूसरा व्यक्ति केबिन में सिगरेट भी जलाता है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस राम ने बताया था कि - वीडियो सामने आया है। मैंने भी उसे देखा है। यह पुराना और मेरे ज्वाइन करने के पहले का वीडियो है। लेकिन गलत कृत्य है। इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि दोबारा कोई ऐसी हरकतें न करें। होती हैं सभी जरूरी जांचे जिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी में इमरजेंसी और ओपीडी में आने वाले मरीजों की खून की जांच की जाती है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के भी ब्लड सैंपल इसी लैब में जांचे जाते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:छेड़छाड़ करने पर महिलाओं ने बरसाईं चप्पल, शव को कुत्तों ने खाया; ARTO के घर में घुसी कार
    Next Article
    झांसी में पुलिस कस्टडी से भागा चोरी का आरोपी:मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था, 16 घंटे बाद फिल्मी अंदाज में ऑटो में बैठकर भागा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment