Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में PWD हेल्पर की बाथरूम में न्यूड लाश मिली:पत्नी-बच्चे गांव गए थे, दरवाजा तोड़कर पुलिस कमरे में पहुंची

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी में PWD के हेल्पर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घर के अंदर बाथरूम में उनकी न्यूड लाश मिली है। पत्नी और बच्चे गांव गए थे, वह घर पर अकेले थे। 2 दिन से जब रामप्रकाश उर्फ पप्पू (59) घर से बाहर नहीं निकले तो पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया। इसके बाद पुलिस गेट तोड़कर घर के अंदर पहुंची तो न्यूड अवस्था में लाश पड़ी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी कॉलोनी का है। बांदा के रहने वाले थे रामप्रकाश बांदा के जोरावर गांव के रहने वाले थे। उनके भाई प्रेमप्रकाश ने बताया- रामप्रकाश पीडब्ल्यूडी में हेल्पर के पद पर कार्यरत थे। फिलहाल उनकी पोस्टिंग झांसी में थी। यहां वह पत्नी तिजिया और 4 बच्चाें के साथ पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में रहते थे। पिछले दिनों वह पत्नी और बच्चों के साथ गांव गए थे। वहां से 5 दिन पहले अकेले झांसी आ गए थे। दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची पीडब्ल्यूडी चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रयाग नारायण सविता ने बताया- दो दिन से रामप्रकाश घर से बाहर नहीं निकले। पड़ोसियों ने शनिवार शाम को फोन किया तो हम लोग घर पहुंचे। गेट अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर कोई जबाव नहीं मिला। शक होने पर हम लोगों ने पुलिस को कॉल किया। पुलिस के आने पर दरवाजा तोड़ा गया, तब बाथरूम के अंदर रामप्रकाश की न्यूड लाश पड़ी थी। बदन पर कोई कपड़ा नहीं था। मौत की सूचना पर परिजन झांसी पहुंच गए। घर में मातम छाया रामप्रकाश की मौत के बाद घर में मातम छाया है। उनका जनवरी 2027 में रिटायरमेंट था। उनकी बड़ी बेटी उमा की शादी हो चुकी है। जबकि 2 बेटी नेहा (19) और तनू (13) व सबसे छोटा बेटा अमन (9) पढ़ रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी के महामृत्युंजय मंदिर में NSUI ने विशेष पूजा कराई:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के जल्दी ठीक होने की कामना की
    Next Article
    युवक की मौत, डॉक्टर जताया जहर देने का शक:हरदोई में अचानक बिगड़ी तबीयत, पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment