Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक की मौत, डॉक्टर जताया जहर देने का शक:हरदोई में अचानक बिगड़ी तबीयत, पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थी

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई में एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। चचेरा भाई उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सांडी ले गया था। डॉक्टरों को जहर दिए जाने का संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरपालपुर थाना क्षेत्र के करनपुर मतनी निवासी 43 वर्षीय सत्यपाल पुत्र राम नारायण के रूप में हुई है। वह खेती-बाड़ी का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी अनीता देवी और तीन बेटे प्रशुभ, पुरुषोत्तम तथा उत्तम हैं। घटना के समय अनीता बच्चों के साथ अपने मायके में थीं। सत्यपाल के चचेरे भाई नकुल ने बताया कि शनिवार देर शाम को सत्यपाल अचानक बीमार हो गए। नकुल उन्हें सीएचसी सांडी ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। नकुल के अनुसार, डॉक्टरों ने मौत का कारण जहर बताया, जबकि वह लगातार बीमारी का दावा करते रहे। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस सीएचसी पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी अनीता अपने बच्चों के साथ ससुराल पहुंचीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में PWD हेल्पर की बाथरूम में न्यूड लाश मिली:पत्नी-बच्चे गांव गए थे, दरवाजा तोड़कर पुलिस कमरे में पहुंची
    Next Article
    कानपुर देहात में भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक में निर्णय:पखवाड़े में पदाधिकारियों की बैठक अनिवार्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment