Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में 24 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार:चेकिंग के दौरान कार से पकड़ा, महाराष्ट्र-ओडिशा से करता था सप्लाई

    2 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 किलो 660 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 12.5 लाख रुपये आंकी गई है। यह जानकारी रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने दी। एसएसपी वर्मा ने बताया कि यह गिरफ्तारी 25 अप्रैल की रात को हुई। बुढाना पुलिस मंदवाड़ा मार्ग पर वीर एन्क्लेव कॉलोनी के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक आल्टो कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन कार चालक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कार से 24 किलो 660 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 12.5 लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम रुडकली निवासी अब्दुल समद पुत्र मोहम्मद इस्लाम झोझा के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में अब्दुल समद ने बताया कि वह महाराष्ट्र और ओडिशा में कपड़ों की फेरी लगाने के बहाने जाता था। वहां से वह सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर मुजफ्फरनगर और आसपास के इलाकों में महंगे दामों पर बेचता था। पुलिस अब उसके नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है, ताकि इस अवैध धंधे से जुड़े अन्य लोगों को भी पकड़ा जा सके। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई आल्टो कार को भी जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी सुभाष अत्री, उपनिरीक्षक ललित कसाना, उपनिरीक्षक मोहित कुमार तेवतिया सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस सराहनीय कार्य के लिए टीम को 15 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसपी कमलेश बहादुर ने महिला थाना का किया निरीक्षण:नई महिला आरक्षियों की आवासीय व्यवस्था जांची, दिए निर्देश
    Next Article
    सीतापुर में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर हाउस अरेस्ट:गाजीपुर कांड के पीड़ित से मिलने जा रहे थे, घर के बाहर धरने पर बैठे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment