Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर हाउस अरेस्ट:गाजीपुर कांड के पीड़ित से मिलने जा रहे थे, घर के बाहर धरने पर बैठे

    2 hours ago

    2

    0

    सीतापुर में गाजीपुर में 15 अप्रैल को नाबालिग की हत्या के मामले को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया। इस कार्रवाई से नाराज सांसद अपने ही आवास के बाहर धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। सांसद राकेश राठौर ने आरोप लगाया कि वह एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें बिना स्पष्ट कारण बताए घर में नजरबंद कर दिया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने से रोकना गलत है। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) सीटो कपूर कुमार, एसडीएम जनार्दन कुमार समेत भारी पुलिस बल सांसद के आवास पर तैनात रहा। अधिकारी लगातार सांसद को समझाने और धरना समाप्त कराने की कोशिश करते रहे, लेकिन सांसद अपनी मांगों पर अड़े रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर की गई है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर आशंका जताई गई थी कि सांसद के गाजीपुर जाने से स्थिति बिगड़ सकती है, इसलिए एहतियातन यह कदम उठाया गया। घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी देखी जा रही है और वे इसे प्रशासन की मनमानी बता रहे हैं। फिलहाल अधिकारी सांसद को मनाने में जुटे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में 24 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार:चेकिंग के दौरान कार से पकड़ा, महाराष्ट्र-ओडिशा से करता था सप्लाई
    Next Article
    लखीमपुर में ट्रेनिंग के बाद 1,508 सिपाही तैनात:कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए थानों में नियुक्ति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment