Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में रिटायरमेंट के दिन रेलकर्मी ने किया सुसाइड:1 दिन पहले साथियों को बांटी मिठाई, बोले- कल सात हजार का सूट पहनकर जाऊंगा

    4 hours ago

    1

    0

    झांसी में रिटायरमेंट के दिन एक रेलकर्मी ने आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे वर्कशॉप परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मालगाड़ी से कटकर दी जान घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र की है। यहां रहने वाले छोटे लाल यादव वैगन मरम्मत वर्कशॉप के प्रोग्रेस विभाग में सीनियर टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे। 28 फरवरी को उनकी रेल सेवा का अंतिम दिन था और इसी दिन उनका रिटायरमेंट होना था। वह सुबह करीब 4:30 बजे ही वर्कशॉप पहुंच गए थे, जबकि उनकी ड्यूटी सुबह 8 बजे से थी। करीब 5 बजे शंटिंग यार्ड में एक मालगाड़ी आई। इंजन निकलने के बाद वह अचानक पटरी पर जाकर पेट के बल लेट गए और डिब्बे के नीचे सिर रख दिया। इससे पहले साथी कर्मचारी उन्हें बचा पाते, वैगन के दो पहिये उनकी गर्दन के ऊपर से गुजर गए, जिससे उनका सिर धड़ से अलग हो गया। सहकर्मियों ने तुरंत गाड़ी रुकवाई और अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एक दिन पहले बांटी थी मिठाई हैरानी की बात यह है कि शुक्रवार को छोटे लाल यादव बेहद खुश नजर आए थे। उन्होंने अपने रिटायरमेंट की खुशी में साथियों और अधिकारियों को मिठाई बांटी थी और पार्टी में आने का निमंत्रण भी दिया था। सहकर्मियों के मुताबिक वह काम के दौरान काफी उत्साहित थे और बार-बार कह रहे थे कि अब वह सेवा पूरी कर घर जाएंगे। बोले थे-सात हजार का सूट पहनकर जाऊंगा स्टाफ ने बताया कि उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि रिटायरमेंट के दिन वह सूट पहनकर वर्कशॉप से निकलेंगे। उन्होंने बताया था कि पार्टी के लिए सात हजार रुपये का कोट-पैंट सिलवाया है। उनकी बातों से कहीं भी तनाव या परेशानी का अंदेशा नहीं लग रहा था। इसी वजह से उनके इस कदम से सभी कर्मचारी स्तब्ध हैं। तीन घंटे पहले ही पहुंच गए थे जानकारी के अनुसार शुक्रवार को उनकी ड्यूटी दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक थी। शनिवार को सुबह 8 बजे उन्हें अंतिम बार ड्यूटी पर आना था, लेकिन वह निर्धारित समय से करीब तीन घंटे पहले ही वर्कशॉप पहुंच गए थे। घटना के पीछे क्या कारण रहा, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। मुख्य कारखाना प्रबंधक ने जताया दुख वैगन मरम्मत वर्कशॉप के मुख्य कारखाना प्रबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव ने घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि आज उनका रिटायरमेंट था, लेकिन इससे पहले उन्होंने आत्महत्या कर ली। यह पूरे वर्कशॉप परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक घटना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व सहकर्मियों से पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया टीचर आत्महत्या मामले में बीएसए कार्यालय से फुटेज गायब:निलंबित बीएसए और लिपिक की गिरफ्तारी की संभावना, डीवीआर बदलने का संदेह
    Next Article
    राजपाल यादव बोले- मेरे पास ₹1200 करोड़ का काम है:बावजूद इसके मामला जेल तक पहुंचा, शिकायतकर्ता ने प्रॉपर्टी पेपर्स और सिक्योरिटी रकम ठुकरा दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment