Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में सीनियर इंस्टीट्यूट इलेक्शन की वोटिंग जारी:आपस में भिड़े यूनियन के कार्यकर्ता, देर रात होगी चुनाव परिणाम की घोषणा

    2 hours ago

    1

    0

    हर दो साल में होने वाले रेलवे संस्थान के चुनाव की प्रक्रिया इस बार झांसी, ग्वालियर और बांदा में एक साथ शुरू हुई। सुबह 9 बजे तीनों स्थानों पर मतदान शुरू कराया गया। चुनाव को लेकर कर्मचारियों में उत्साह देखा गया। फिलहाल अभी मतदान जारी है, जिसके बाद देर रात परिणामों की घोषणा की जाएगी। यूनियन लीडर्स ने वादों से वोटर्स को लुभाया… तीन संस्थानों में चुनाव सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट झांसी में उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के साथ 56 डेलिगेट चुनने के लिए कुल 2809 मतदाता हैं। वहीं ग्वालियर रेल संस्थान में उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष के अलावा 5 डेलिगेट के लिए 234 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इसके अलावा बांदा रेल संस्थान में उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और 5 डेलिगेट चुनने के लिए 271 मतदाता पंजीकृत हैं। बनाए गए मतदान केंद्र रेल प्रशासन की ओर से झांसी में तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि ग्वालियर और बांदा में एक-एक मतदान केंद्र स्थापित किया गया है, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके। पहले दिन का मतदान प्रतिशत पहले दिन तीनों स्थानों पर कुल 57.82 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। झांसी में 2809 में से 1551 मतदाताओं ने वोट डाला। ग्वालियर में 234 में से 181 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया। बांदा में 271 में से 184 मतदाताओं ने मतदान किया। शनिवार को भी जारी है वोटिंग शनिवार को भी मतदान प्रक्रिया जारी है। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देर शाम तक मतगणना पूरी कर चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। कर्मचारियों में चुनाव को लेकर उत्साह बना हुआ है और सभी को नतीजों का इंतजार है। यूनियनों के समर्थक भिड़े अंतिम दिन के मतदान में सभी इंस्टीट्यूट सदस्य वोटर अपने पसंदीदा कैंडिडेट को वोट करने पहुंचे। यहां यूनियन के समर्थक वोटर्स से अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। शाम चार बजे के आसपास कुछ वोटर इंस्टिट्यूट के गेट पर पहुंचे तो यहां यूनियन के समर्थकों में किसी बात को लेकर गाली-गलौज हो गई। इसके बाद नौबत मारपीट तक पहुंच गई। हालांकि यहां वरिष्ठ सदस्य और पुलिस ने दोनों पक्ष को शांत कराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में महिलाओं ने मनाया होली मिलन उत्सव:कुमाऊँ के पारंपरिक गीतों से गूंजा गोमती नगर का विशाल खंड-2
    Next Article
    लखनऊ में दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस:आंचलिक विज्ञान नगरी में NASI चैप्टर ने किया आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment