Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में सपा जिलाध्यक्ष समेत 31 पर FIR:बिना परमिशन प्रदर्शन किया था, पुलिस से नोकझोंक हुई थी

    18 hours ago

    2

    0

    महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और किसान उत्पीड़न जैसे मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। सदर बाजार थाना पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह यादव समेत 31 नामजद नेताओं और करीब 250 से 300 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, सदर बाजार थाने में तैनात उप निरीक्षक धर्म सिंह ने इस संबंध में तहरीर दी है। तहरीर में बताया गया कि समाजवादी पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान वह पुलिस बल के साथ ड्यूटी पर मौजूद थे। आरोप है कि सपा जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कुंज वाटिका विवाहघर के पास एकत्र होकर सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे थे। अनुमति नहीं होने के बावजूद कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े कार्यकर्ता पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों को पहले ही बता दिया गया था कि कार्यक्रम की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद कार्यकर्ता बैनर और तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय की ओर बढ़ने लगे। तहरीर के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पार कर दी और कलेक्ट्रेट पहुंच गए। वहां भी नारेबाजी और प्रदर्शन जारी रखा गया, जिससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। उप निरीक्षक धर्म सिंह की तहरीर के आधार पर सदर बाजार थाने में बृजेन्द्र सिंह यादव समेत 31 नामजद नेताओं और 250 से 300 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ज्ञापन देने पहुंचे थे सपा कार्यकर्ता बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अस्पताल की मनमानी का मामला मंडलायुक्त तक पहुंचा:पीड़ितों को न्याय का भरोसा मिला, अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश
    Next Article
    संभल पुलिस ने 12 टन मादक पदार्थ नष्ट किए:ऑपरेशन दहन के तहत 18.54 करोड़ से ज्यादा के ड्रग्स नष्ट, ASP-CO रहे मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment