Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल पुलिस ने 12 टन मादक पदार्थ नष्ट किए:ऑपरेशन दहन के तहत 18.54 करोड़ से ज्यादा के ड्रग्स नष्ट, ASP-CO रहे मौजूद

    13 hours ago

    2

    0

    संभल पुलिस ने 'ऑपरेशन दहन' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 12,343.74 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ नष्ट किए। इन जब्त किए गए नशीले पदार्थों का अनुमानित बाजार मूल्य ₹18.54 करोड़ से अधिक है। यह कार्रवाई जनपद के पांच थानों में दर्ज 20 मामलों से संबंधित थी। उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस महानिदेशक के निर्देशों पर, नशा मुक्त समाज बनाने के उद्देश्य से संभल जनपद में 'ऑपरेशन दहन' अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक संभल कृष्ण कुमार के निर्देशन में यह महत्वपूर्ण विनिष्टीकरण प्रक्रिया पूरी की गई। नष्ट किए गए अवैध मादक पदार्थों में डोडा, नशीला पाउडर, नशीली गोलियां और चरस शामिल थे। ये पदार्थ थाना बहजोई, हयातनगर, कैलादेवी, बनियाठेर और जीआरपी चंदौसी से संबंधित थे। इन सभी पदार्थों का विनिष्टीकरण बबराला, संभल स्थित पंकज कुमार पुनः चक्रण प्राइवेट लिमिटेड में किया गया। विषाक्त पदार्थों के सुरक्षित निस्तारण हेतु निर्धारित मानकों का पालन करते हुए, उच्च क्षमता वाले 'इंसीनरेटर' के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखकर यह कार्रवाई की गई। संपूर्ण विनिष्टीकरण प्रक्रिया एएसपी (दक्षिणी) संभल मनोज कुमार रावत और क्षेत्राधिकारी लाईन स्तुति सिंह की उपस्थिति में तथा गठित ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में संपन्न हुई। इस दौरान प्रभारी नारकोटिक्स निरीक्षक कश्मीर सिंह यादव, कांस्टेबल मृगनेन्द्र प्रताप सिंह और संबंधित थानों के हेड मोहर्रिर भी मौजूद रहे। एएसपी मनोज कुमार रावत ने बताया कि 'ऑपरेशन दहन' के तहत एनडीपीएस एक्ट के कुल 20 प्रकरणों में 12,343 किलोग्राम मादक पदार्थों को विनष्ट किया गया है, जिनकी बाजार कीमत करीब 18 करोड़ 55 लाख रुपये है। संभल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार को किसी भी कीमत पर फलने-फूलने नहीं दिया जाएगा और अपराध के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के तहत भविष्य में भी ऐसी निस्तारण कार्यवाहियां जारी रहेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में सपा जिलाध्यक्ष समेत 31 पर FIR:बिना परमिशन प्रदर्शन किया था, पुलिस से नोकझोंक हुई थी
    Next Article
    'प्रधानमंत्री की फोटो लगाकर अतिक्रमण किया':LDA में शिकायतें; 24 साल किस्त जमा करते रहे, प्लॉट पर स्कूल बन गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment