Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में तमंचे से गोली चलाने का VIDEO:फायर मिस होने से पिता-पुत्र की जान बची, लोगों ने बदमाश को दौड़ाया

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में जुआ की शिकायत करने के शक में नकाबपोश बदमाश ने तमंचा से पिता-पुत्र पर गोली चला दी। मगर फायर मिस हो गया। इस वजह से दोनों की जान बच गई। बदमाश ने दोबारा टिगर दबाया, मगर गोली नहीं चली। लोगों ने बदमाश और उसके साथियों को दौड़ा लिया। एक किलोमीटर पीछा करके 3 आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि बदमाश तमंचा लेकर भाग गया। पुलिस ने शिकायत करने वाले पिता-पुत्र का ही चालान कर दिया। तब पीड़ित परिवार ने घटना का VIDEO वायरल कर दिया। ये पूरा मामला एरच थाना क्षेत्र के बेंदा सुरवई गांव का है। जुआ खेलने की शिकायत का शक था बेंदा सुरवई गांव निवासी सरवन पुत्र बिहारी लाल ने बताया- मैं खेती किसानी करता हूं। मेरे गांव से 7 किलोमीटर दूर बघैरा गांव है। जहां के सुभाष और उसके पिता से मेरी जान पहचान है। सुभाष के पिता से किसी ने शिकायत कर दी कि सुभाष जुआ में पैसा हार गया। सुभाष को मेरे ऊपर शक हो गया। उसका मेरे पास फोन आया और वो गाली गलौच देकर धमकाने लगा। मैंने कहा भी कि मैंने पिता से शिकायत नहीं दी, लेकिन वो नहीं माना और गोली मारने की धमकी देने लगा। तब मेरे बेटे हरिसिंह ने भी फोन पर उसे गाली दे दी। इसके बाद वो बोला- अभी आकर देखता हूं। तमंचा लेकर आया और धमकाने लगा सरवन का आरोप है- 11 फरवरी को सुभाष अपने 5 से 6 साथियों के साथ घर पर आया। सुभाष तमंचा निकालकर बोला कि हरिसिंह को बाहर निकालो। इस दौरान झगड़ा हो गया। तब सुभाष ने तमंचा निकालकर मेरे और बेटे के ऊपर गोली चला दी। मगर फायर मिस हो गया। उसने दोबारा टिगर दबाया, मगर गोली नहीं चली। तब हम लोगों ने पीछा कर 3 आरोपियों को पकड़ लिया। जबकि सुभाष अपने 2 साथियों के साथ भाग गया। इसके बाद पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस ने मेरा, बेटे हरिकिशन और भाई सुनील का ही चालान कर दिया। हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने वीडियो वायरल किया सरवन ने आगे बताया- थाने में हमारी सुनवाई नहीं हुई। तब हम लोगों ने गुरुवार को वीडियो वायरल कर दिया। जिसमें सुभाष गोली चलाते हुए नजर आ रहा है। हम लोगों ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी है। अगर गोली चल जाती तो हमारी जान भी जा सकती थी। अब हम लोग न्याय के लिए भटक रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 1:36 मिनट के वीडियो वायरल घटना का 1:36 मिनट का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें नजर आ रहा है कि कुछ लोग क्रिकेट बैट, विकेट लिए गली में खड़े हैं। एक युवक लड़की से कह रहा है कि मोबाइल में वीडियो बनाओ। वो कहती है वीडियो बन रहा है। तभी बाइक से नकाबपोश युवक भागने लगता है। तब लड़की कहती है कि अब कहां जा रहे हो? दम है तो कट्टा (तमंचा) निकालो। तुम्हे यहीं मारेंगे। तभी एक अन्य युवक बोला- यहीं खड़े हैं, बनाओ वीडियो। एक बैट मुंह में पड़ेगा तो सही हो जाओगे। लड़की कहती है- मार बल्ला, फिर देखते हैं। तभी एक युवक आरोपी पर लाठी से वार कर देता है। फिर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो जाती है। लोग आरोपियों को दौड़ा लेते हैं। तभी नकाबपोश बदमाश बाइक से उतरकर आता है और तमंचा तान देता है। इससे पीछा कर रहे लोग थम जाते हैं। वो गोली चलाता है, मगर फायर मिस हो जाता है। फिर भागने लगता है और दोबारा टिगर दबाता है। मगर गोली नहीं चलती। इसके बाद लोग उसे दौड़ा लेते हैं। वीडियो अब संज्ञान में आया है एरच थाना प्रभारी का कहना है कि बेंदा सुरवई गांव में दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। तब दोनों पक्षों पर शांतिभंग के आरोप में चालान किया गया था। तब सरवन ने वीडियो नहीं बताया था। अब वीडियो को संज्ञान में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर के खड्डा में 716 करोड़ के पुल को मंजूरी:विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने विधानसभा में रखीं विकास की मांगें
    Next Article
    हापुड़ में पुलिस मुठभेड़ में पांच लुटेरे गिरफ्तार:64 लाख की लूट के आरोपी दबोचे गए, एक घायल; एक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment