Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में तीन बच्चों की मां ने दी जान:पति के काम न करने पर होता था झगड़ा, मृतक की मां बोलीं- बेटी पाल रही थी परिवार

    14 hours ago

    1

    0

    झांसी के मोठ में तीन बच्चों की मां नेहा (35) ने जहर निगल कर जान दे दी। घटना के समय नेहा का पति जितेन्द्र घर में नहीं था। विवाहिता की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष ने पति पर परिवार की जिम्मेदारी नहीं उठाने और इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होने का आरोप लगाया है। मोंठ थाना क्षेत्र के मोहल्ला बड़ापुरा निवासी जितेन्द्र की शादी करीब 16 साल पहले नेहा के साथ हुई थी। शादी के बाद दंपती के तीन बच्चे सुमित, रक्षा और शरद हैं। परिजनों के अनुसार नेहा मजदूरी करके बच्चों समेत पूरे परिवार का खर्च चलाती थी। सास बाहर बैठी थी, अंदर मिला शव बीते रोज नेहा घर में थी और उसकी सास घर के बाहर बैठी हुई थी। कुछ देर बाद सास जब कमरे के अंदर गई तो नेहा का शव पड़ा मिला। यह देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। घटना के वक्त पति जितेन्द्र घर पर नहीं था। रिश्ते के जेठ बृजकिशोर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मां का आरोप- पति नहीं करता था काम नेहा की मां सुनीता ने बताया कि बेटी की शादी को करीब 17 साल हो चुके थे। उसके तीन बच्चे हैं। आरोप है कि जितेन्द्र कोई काम-धंधा नहीं करता था। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी नेहा ही मजदूरी करके उठाती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। सुनीता ने बीते रोज घर में हुए किसी विवाद की जानकारी होने से इनकार किया। हालांकि, उनका आरोप है कि लंबे समय से चल रही घरेलू कलह से परेशान होकर नेहा ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज नेहा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    KGMU में बड़ा एक्शन:प्राइवेट प्रैक्टिस करने पर थोरासिक सर्जरी विभागाध्यक्ष हटाए गए, 2 इंक्रीमेंट भी रोके
    Next Article
    सहारनपुर में नकली नोटों का नेटवर्क तलाशने पहुंची NIA:बैंक के रिकॉर्ड खंगाले, पीएनबी की करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ के नकली नोट मिले थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment