Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में नकली नोटों का नेटवर्क तलाशने पहुंची NIA:बैंक के रिकॉर्ड खंगाले, पीएनबी की करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ के नकली नोट मिले थे

    13 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की घंटाघर स्थित करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ 29 लाख रुपए की नकली करेंसी मिलने के मामले में जांच तेज हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की 8 सदस्यीय टीम गुरुवार रात सहारनपुर पहुंची। टीम नकली नोटों के करेंसी चेस्ट तक पहुंचने की पूरी कड़ी खंगाल रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क तो सक्रिय नहीं था। NIA की टीम बैंक की करेंसी चेस्ट में नकदी पहुंचने की प्रक्रिया, नोटों की जांच, कैश के रखरखाव और रिकॉर्ड से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रही है। जांच का अहम बिंदु यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोट आखिर किस माध्यम से करेंसी चेस्ट तक पहुंचे। बैंक शाखाओं से करेंसी चेस्ट तक की पूरी प्रक्रिया जांच के घेरे में जांच एजेंसियां इस संभावना को भी ध्यान में रखकर आगे बढ़ रही हैं कि नकली नोट किसी बैंक शाखा के जरिए करेंसी चेस्ट तक पहुंचे हों। इसके अलावा संगठित तरीके से नकली करेंसी की सप्लाई किए जाने की आशंका की भी पड़ताल की जा रही है। बैंक में नकदी जमा होने से लेकर उसके सत्यापन और आगे भेजे जाने तक की पूरी प्रक्रिया जांची जा रही है। बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा सकती है। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि नकली नोटों की पहचान किस स्तर पर नहीं हो सकी और इतनी बड़ी रकम बैंकिंग सिस्टम में कैसे पहुंच गई। RBI की लखनऊ टीम ने भी खंगाले रिकॉर्ड मामले में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी जांच शुरू की है। लखनऊ से RBI के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम सहारनपुर पहुंची और बैंक की कार्यप्रणाली से जुड़े रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच की। टीम ने करेंसी के सत्यापन और लेनदेन की प्रक्रिया की जानकारी जुटाई। यह भी देखा गया कि बैंक में नकदी की जांच किस तरह की जाती थी और करेंसी चेस्ट में रकम पहुंचने के बाद उसका मिलान और सत्यापन किस स्तर पर होता था। फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे फोरेंसिक टीम ने करेंसी चेस्ट पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। दस्तावेजों और अन्य सामग्री की तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस भी करेंसी चेस्ट और उससे जुड़े स्थानों की CCTV फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के जरिए नकदी की आवाजाही और संबंधित लोगों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। तीन बैंक अधिकारी पहले ही सस्पेंड मामले में पंजाब नेशनल बैंक ने तीन अधिकारियों को निलंबित किया था। इनमें वरिष्ठ मंडल प्रबंधक कार्यालय के रवि कुमार कांसे, सहारनपुर करेंसी चेस्ट के प्रबंधक सुशील कुमार और जगाधरी करेंसी चेस्ट के प्रबंधक अमित कुमार शामिल हैं। निलंबन के बाद बैंक ने इन पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती कर दी है। बैंकिंग कामकाज सामान्य रखने के साथ जांच की प्रक्रिया भी जारी है। 4.39 लाख रुपए नोटों की गड्डियों से निकालने की भी जांच जांच के दौरान RBI को भेजे जाने वाले करीब 11 करोड़ रुपए में से 4 लाख 39 हजार रुपए नोटों की गड्डियों से निकाले जाने की बात भी सामने आई है। इस मामले में बैंक के पार्ट टाइम हाउस कीपर को हिरासत में लिए जाने की चर्चा है, हालांकि अधिकारियों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। एसआईटी आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी में मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) भी आरोपियों की भूमिका तय करने में जुटा है। टीम नकली करेंसी की सप्लाई, वितरण और लेनदेन से जुड़े संभावित लोगों की जानकारी जुटा रही है। संदिग्धों के संभावित ठिकानों की जानकारी लेकर पुलिस दबिश की तैयारी कर रही है। एसपी सिटी सहारनपुर व्योम बिंदल के मुताबिक, नकली करेंसी मामले में SIT आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी। फोरेंसिक टीम करेंसी चेस्ट से साक्ष्य जुटा चुकी है और पुलिस CCTV फुटेज की लगातार जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में तीन बच्चों की मां ने दी जान:पति के काम न करने पर होता था झगड़ा, मृतक की मां बोलीं- बेटी पाल रही थी परिवार
    Next Article
    25 दिन बाद भाकियू का आलू किसानों का धरना स्थगित:हाथरस में राकेश टिकैत ने 21 सितंबर को सभी जिलों में ज्ञापन देने का किया ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment