Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में ट्रैक्टर-टॉली पलटी, महिला की मौत:13 घायल, बेटा होने की खुशी में मंदिर में घंटा चढ़ाकर घर लौट रहे थे

    8 hours ago

    1

    0

    झांसी में गुरुवार देर रात श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। हादसे में घायल 13 लोगों को पहले मोंठ सीएचसी ले जाया गया, जहां से 11 की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों का इलाज जारी है। बेटे के जन्म की खुशी में एक दंपति अपने परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों के साथ बैरागढ़ माता मंदिर में घंटा चढ़ाने गए थे। वहां भंडारा करने के बाद रात में तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से सभी श्रद्धालु घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि एक ट्रैक्टर का चालक शराब के नशे में था और तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराया और पलट गया। यह हादसा मोंठ थाना क्षेत्र के भुजौंद गांव के पास हुआ। अब पढ़िए विस्तार से मामला…. लंबे समय बाद दंपती को बेटा हुआ था हादसे में दपंति की बुआ शगुना देवी (65) की मौत हो गई। मोंठ थाना क्षेत्र के इमलिया गांव निवासी जगत पाल ने बताया- मैंने और मेरी पत्नी ने बेटा होने की मनोकामना मांगी थी। करीब 5 साल पहले पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। इसी खुशी में हम गुरुवार को परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों के साथ बैरागढ़ माता मंदिर में घंटा चढ़ाने गए थे। दो ट्रैक्टर- ट्रॉलियों में लोग बैठे थे, जबकि एक ट्रॉली में सामान रखा था। मंदिर में घंटा चढ़ाने के बाद भंडारा हुआ। शाम को हम लोग घर लौट रहे थे। 2 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बडैरा गांव में रुक गईं, जबकि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली लोगों को इमलिया गांव छोड़ने जा रही थी। रात करीब 11 बजे भुजौंद गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके पर मची चीख पुकार हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने प्राइवेट वाहनों से घायलों को मोंठ सीएचसी पहुंचाया। जहां पर जगत पाल की बुआ कुरैठा निवासी शगुना देवी (65) की मौत हो गई। मृतका के पति पहलवान पाल (75), रामदेवी (61), रागनी (16), ऊषा (40), सखी देवी (47), गुड्डी (42), मनोहर, राधा रानी, संतोषी समेत 13 लोग घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर 3 की हालत नाजुक बनी हुई है। शराब पीकर चला रहा था ट्रैक्टर मृतका के घायल पति पहलवान पाल ने बताया- ट्रैक्टर का ड्राइवर शराब के नशे में था और बहुत तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। लोगों ने उसे कई बार मना किया, लेकिन उसने स्पीड कम नहीं की। तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर संतुलन खो बैठा। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। शगुना देवी की मौत के बाद घर में मातम छा गया है। शगुना के दो बेटे काशीराम और मनीराम तथा तीन बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। ड्राइवर की लापरवाही से हादसा हुआ एसपी ग्रामीण अरविंद कुमार ने बताया- ड्राइवर की लापरवाही के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सूचना मिलते ही मोंठ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे में शगुना देवी की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हैं। -------------- ये खबर भी पढ़ें महिला सिपाही कार में बेटे के साथ जिंदा जली, पति चिल्लाता रहा, लेकिन बचा नहीं पाया, रामपुर में डंपर से टक्कर के बाद आग लगी यूपी के रामपुर में 23 साल की महिला सिपाही और उसके 2 साल के बेटे की कार में जलकर मौत हो गई। पति और देवर झुलस गए। महिला परिवार के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से रामपुर से नैनीताल घूमने गई थी। लौटते वक्त कार की बेकाबू डंपर से टक्कर हो गई, जिससे कार में आग लग गई। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:संतकबीरनगर में बेकाबू अर्टिगा पोल से टकराई, दीवार से भिड़ी, बारात से लौट रहे 3 दोस्तों की मौत, तीन घायल
    Next Article
    मुरादाबाद में छत के रास्ते घुसा तेंदुआ:मकान मालिक ने बाथरूम में किया बंद; लाठी-डंडे लेकर पहुंचे लोग, 3 घंटे से रेस्क्यू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment