Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में छत के रास्ते घुसा तेंदुआ:मकान मालिक ने बाथरूम में किया बंद; लाठी-डंडे लेकर पहुंचे लोग, 3 घंटे से रेस्क्यू

    5 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के एक घर में शुक्रवार सुबह तेंदुआ घुस आया। उसे देखकर मकान मालकिन घबरा गईं और चिल्लाते हुए घर से बाहर भागीं। कुछ देर घर में घूमने के बाद तेंदुआ बाथरूम में जा घुसा। हिम्मत दिखाते हुए महिला के बेटे ने बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। उधर, तेंदुआ घुसने की खबर फैलते ही कॉलोनी में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग लाठी-डंडे लेकर घर के बाहर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही पीलीभीत टाइगर रिजर्व की टीम को भी बुलाया गया। यह घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हरथला गंगा मंदिर मोहल्ले की बताई जा रही है। टाइगर रिजर्व की टीम 3 घंटे से तेंदुआ को पकड़ने की कवायद कर रही। देखिए तस्वीरें… छत की ओर से घर में घुसा तेंदुआ शहर में सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट को जाने वाले रास्ते के सामने मेघराम सिंह का घर है। यहां वह अपने बड़े भाई हुकुम सिंह के साथ रहते हैं। दोनों भाई खेती करते हैं। परिजन के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 7:25 बजे तेंदुआ छत के रास्ते घर में घुस आया और सीढ़ियों से नीचे उतर गया। उस समय मेघराम की मां शकुंतला देवी सीढ़ियों के पास पड़ी चारपाई पर बैठी थीं। मेघराम कमरे में थें। पत्नी सुमन रसोई में चाय बना रही थीं। दोनों बेटे सुमित और सौरभ दूसरे कमरे में सो रहे थे। जबकि बड़े भाई हुकुम सिंह दूध पहुंचाने घर से बाहर गए हुए थे। सीढ़ियों से तेंदुआ को उतरता देख शकुंतला देवी घबरा गईं और वह चिल्लाकर भागीं। परिजन को चिल्लाकर बताया। घबराकर सब निकले तबतक वह बाथरूम में जा घुसा था। मेघराम ने हिम्मत करके बाथरूम का दरवाजा बाहर से लॉक कर दिया। तबतक मोहल्ले के लोग दौड़े पहुंचे। तेंदुआ घुसने की खबर से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। पुलिस और वन विभाग के लोग भी पहुंच गए। पुलिस टीम पहुंची तो काफी भीड़ पहले से मौजूद थी। भीड़ को देखकर कहीं तेंदुआ उग्र न हो जाए इसलिए सबसे पहले भीड़ को हटाया गया। पुलिस के अनुसार, तेंदुआ करीब एक साल का है। पीलीभीत से रेस्क्यू करने पहुंची टाइगर रिजर्व की टीम सूचना के बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व से रेस्क्यू टीम पहुंची। टीम ने सबसे पहले पूरे घर और इलाके को खाली कराया। इसके बाद टीम उसे पकड़ने की कवायद शुरू की। टीम ने बताया- सबसे पहले तेंदुए को ट्रैंकुलाइजर की मदद से बेहोश किया जाएगा। फिर उसे जाल में लपेटकर पिजड़ें में बंद किया जाएगा। सुबह 4 बजे से इलाके में घूम रहा था तेंदुआ मेघराम के बड़े भाई हुकुम सिंह ने दैनिक भास्कर को बताया- तड़के करीब 4 बजे से इलाके में तेंदुए के आने की चर्चा थी। कुछ लोगों ने मोहल्ले की छतों पर उसे घूमते हुए देखा था। इलाके में रहने वाले मुस्लिम परिवार सुबह सहरी के लिए जागे तो उन्होंने तेंदुए की आहट सुनी। कई लोगों ने उसे छतों पर भी देखा। इसी दौरान तेंदुआ गंगा मंदिर में भी दिखाई दिया, जिससे लोगों में घबराहट फैल गई। लोगों को लगा कि दिन निकलने पर तेंदुआ चला गया होगा। हम लोग किसान हैं, इसलिए घर पर गाय-भैंस भी पालते हैं। सुबह करीब 6 बजे मैं दूध पहुंचाने के लिए घर से निकल गया था। जाते समय घर वालों से दरवाजा बंद रखने को कहा था, क्योंकि तेंदुआ मोहल्ले में घूम रहा था। कुछ देर बाद पता चला कि तेंदुआ हमारे ही घर में घुस आया है। -------------- ये खबर भी पढ़ें महिला सिपाही कार में बेटे के साथ जिंदा जली, पति चिल्लाता रहा, लेकिन बचा नहीं पाया, रामपुर में डंपर से टक्कर के बाद आग लगी यूपी के रामपुर में 23 साल की महिला सिपाही और उसके 2 साल के बेटे की कार में जलकर मौत हो गई। पति और देवर झुलस गए। महिला परिवार के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से रामपुर से नैनीताल घूमने गई थी। लौटते वक्त कार की बेकाबू डंपर से टक्कर हो गई, जिससे कार में आग लग गई। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में ट्रैक्टर-टॉली पलटी, महिला की मौत:13 घायल, बेटा होने की खुशी में मंदिर में घंटा चढ़ाकर घर लौट रहे थे
    Next Article
    लाल बारादरी में बवाल के बाद FIR दर्ज:लखनऊ विश्वविद्यालय की कुलसचिव ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment