Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में ट्रेन के कोच से चोरी करते थे आरोपी:कर्नाटक एक्सप्रेस के पार्सल कोच की सील तोड़कर चुराया था पीतल-तांबा

    4 hours ago

    1

    0

    झांसी जीआरपी ने ट्रेनों के पार्सल कोच से चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी किया गया धातु का माल भी बरामद किया है। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रेन की चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकते थे और फिर पार्सल कोच की सील तोड़कर उसमें से माल चोरी कर लेते थे। जीआरपी के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान लारा उर्फ रमजान पुत्र लतीफ, निवासी पुलिया नंबर 9 थाना प्रेमनगर, झांसी के रूप में हुई है। उसके पास से पुलिस ने तांबा, पीतल और एल्युमिनियम का 74 किलो स्क्रैप बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रेनों के पार्सल कोच को निशाना बनाते थे। कुछ दिन पहले उन्होंने कर्नाटक एक्सप्रेस (12627) में अपने एक साथी को भोपाल से ट्रेन में सवार कराया था। जब ट्रेन झांसी आउटर पर पहुंची तो उस साथी ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। इसके बाद बदमाशों ने पार्सल कोच की सील तोड़कर उसमें रखा स्क्रैप चोरी कर लिया। जीआरपी के मुताबिक चोरी के बाद आरोपी माल को झांसी के भोपाल एंड की झाड़ियों में छिपाकर फरार हो गए थे। बुधवार को आरोपी उसी छिपाए गए माल को उठाने पहुंचे थे। इसी दौरान जीआरपी को इसकी सूचना मिल गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो पांच आरोपियों में से चार फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं फरार साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में पति को रस्सी से बांधकर पीटा,VIDEO:महिला ने जेठ समेत 5 पर मारपीट का आरोप लगाया
    Next Article
    हार्दिक पंड्या के खिलाफ तिरंगे के अपमान की शिकायत:वर्ल्ड कप जीत के जश्न के दौरान फ्लैग ओढ़कर जमीन पर लेटने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment