Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में पति को रस्सी से बांधकर पीटा,VIDEO:महिला ने जेठ समेत 5 पर मारपीट का आरोप लगाया

    6 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम शादीपुर में पारिवारिक विवाद के चलते बीच सड़क मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि परिवार के कुछ लोगों ने पति-पत्नी और उसकी मां के साथ जमकर मारपीट की। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति को रस्सी से बांधकर पीटते हुए देखा जा रहा है। पीड़ित महिला रोहिनी पत्नी कुलदीप ने आरोप लगाया है कि उसके जेठ अनीश पुत्र रामसहारे सहित पांच लोगों ने उनके परिवार के साथ मारपीट की। महिला के अनुसार किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद आरोपियों ने उसके पति कुलदीप को पकड़कर रस्सियों से बांध दिया और बीच सड़क पर उसकी पिटाई शुरू कर दी। महिला का कहना है कि जब उसने और उसकी मां ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस घटना में पति-पत्नी और महिला की मां को चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर अपने जेठ अनीश समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया है। वहीं सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो को भी पुलिस जांच का हिस्सा बना रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में भी चर्चा का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विवाद की असल वजह का पता लगाया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, चालक की मौत:अमरोहा के नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, परिवार का इकलौता कमाने वाला था
    Next Article
    झांसी में ट्रेन के कोच से चोरी करते थे आरोपी:कर्नाटक एक्सप्रेस के पार्सल कोच की सील तोड़कर चुराया था पीतल-तांबा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment