Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में ट्रेन से कटकर महिला की मौत:पति की मौत के बाद सदमे में थी, घर से बिना बताए निकल गई थी

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई। वह पति की मौत के बाद सदमे में थी। बेटों के काम पर जाने के बाद वह घर से निकल गई और रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। यहां पर रेलवे पटरी पर गिरने के बाद उनके ऊपर से ट्रेन निकल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दो साल पहले पति की मौत हुई थी मृतका की पहचान राजाबेटी (56) पत्नी जुगल किशोर कोरी के रूप में हुई है। वह नवाबाद थाना क्षेत्र के तालपुरा में रहती थी। मृतका के बेटे निक्की ने बताया कि दो साल पहले पिता की बीमारी से मौत हो गई थी। तब से मां सदमे में रहती थी। शनिवार सुबह उनको नाश्ता करते हुए घर पर अकेला छोड़ गए थे। फिर थाने से फोन आया कि ट्रेन से कटकर राजाबेटी की मौत हो गई। तब हम लोग जीआरपी थाने पहुंचे। वहां से पुलिस मोर्चरी लेकर आई। तब शव की पहचान की। दो बेटों के साथ रहती थी राजाबेटी की मौत के बाद घर में मातम छाया है। उनके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा जीतू अपनी पत्नी के साथ मोहल्ले में रहता है। जबकि उससे छोटे दो भाई सोनू और निक्की अविवाहित हैं। दोनों बेटे अपनी मां के साथ रहते थे। शनिवार सुबह दोनों काम पर चले गए थे। इसके बाद राजाबेटी घर से निकल गई और रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि राजाबेटी प्लेटफार्म नंबर एक पर पटरी पर गिर गई। इसके बाद ट्रेन उनके ऊपर से निकल गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरानी रहबर की शहादत की खबर से हल्लौर में कोहराम:रो-रोकर छाती पीटते रहे लोग, जामा मस्जिद पर उमड़ा जनसैलाब, काले झंडे लगे
    Next Article
    यति नरसिंहानंद ने खामनेई के खात्मे पर सराहना की:कहा - भारत की हर मस्जिद में खामनेई बैठा हुआ है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment