Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    5 दिन पहले से थी हत्या की आशंका:मथुरा के डिप्टी कमिश्नर के भाई का हरदोई में मर्डर, मां बोली- मुझे देखकर भागे थे दो हमलावर

    11 hours ago

    1

    0

    हरदोई में डिप्टी कलेक्टर (उद्योग, मथुरा) रामेंद्र कुमार के छोटे भाई विजय प्रताप की हत्या मामले में नया खुलासा हुआ है। मृतक की बुजुर्ग मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया- 5 दिनों से विजय मानसिक तनाव में था। अजीब सा व्यवहार कर रहा था। बार-बार कहता था कि मेरी हत्या हो जाएगी। उसको पहले ही हमले का अंदेशा था। बुजुर्ग मां ने हत्या के इस मामले का चश्मदीद होने का दावा किया। उन्होंने कहा- “मेरा बेटा विजय कुमार, जो पैर से विकलांग है, चार-पांच दिनों से सही व्यवहार नहीं कर रहा था। शुकवार रात गांव के ही रहने वाले दो युवक घुस आए। उन्होंने मेरे बेटे को चाकू मार दिया। मुझे देखकर दोनों फरार हो गए। इस हत्याकांड की जड़ें 13 साल पुराने उसी गैस एजेंसी के विवाद से जुड़ी बताई जा रही है, जिसके चलते 4 साल पहले विजय के पिता दयाराम की भी हत्या हुई थी। विजय के नाम से जारी गैस एजेंसी को गांव के एक युवक ने कैंसिल कराकर अपने नाम करा लिया था। विजय के पिता दयाराम ने एजेंसी कैंसिल करने का आवेदन दिया तो आरोपियों ने उनकी घर में घुसकर बांके से हत्या कर दी थी। फिलहाल अब विजय की मां की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि मरने से पहले विजय ने 3 आरोपियों के नाम बताए थे। जिनमें से एक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इसी विवाद में गई थी पिता की भी जान परिजनों ने बताया- 13 साल पहले विजय के नाम पर गांव में एक गैस एजेंसी आवंटित हुई थी। पर गांव के रहने वाले महावीर की शिकायत पर एजेंसी निरस्त कर दी गई थी। बाद में एजेंसी महावीर को मिल गई। विजय के पिता दयाराम ने कोर्ट की शरण ली और महावीर की एजेंसी निरस्त करा दी थी। इसी रंजिश को लेकर जून 2023 में दयाराम की घर में घुसकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। बांके से हाथ काट दिया था। परिजनों का दावा है कि अब विजय की हत्या को उसी विवाद के चलते आरोपियों ने की है। विजय की मां गोमती ने पाली थाने में महावीर और समरपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 5 दिन से जता रहा था हमले की आशंका गोमती ने बताया- विजय पिछले पांच दिनों से असामान्य व्यवहार कर रहा था। बार-बार कहता था, मुझे मार देंगे.. मेरी हत्या कर देंगे...। उसने इसकी सूचना यूपी-112 पर भी दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार रात आरोपियों ने घर में घुसकर उसकी बांके से हत्या कर दी। पुलिस को घटनास्थल से एक ब्लेड और आरीनुमा हथियार मिला है। 4 घंटे की नोंकझोंक के बाद अंतिम संस्कार घटना के बाद गांव में भारी तनाव फैल गया। परिजनों ने पुरानी रंजिश का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की। करीब चार घंटे तक नोंकझोंक और समझाइश के बाद परिवार अंतिम संस्कार के लिए राजी हुआ। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए... डिप्टी कमिश्नर रामेंद्र कुमार मथुरा में 10 साल से पोस्टेड हैं। हरदोई में जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर मुड़रामऊ गांव में उनका पैतृक घर है। गांव में मां गोमती (78) और छोटा भाई विजय प्रताप (35) रहते हैं। विजय की शादी नहीं हुई है। 3 साल पहले पिता दयाराम (75) की हत्या कर दी गई थी। मां गोमती ने बताया- शनिवार सुबह 6:30 बजे शोर सुनकर उठी तो देखा आंगन में छोटा बेटा विजय खून से लथपथ पड़ा था। वह गंभीर रूप से घायल था। इसी बीच गांववाले आ गए। बेटे ने मुझे बताया कि गांव के ही रहने वाले इंद्रपाल ने दो लोगों के साथ मिलकर उस पर हमला किया है। पड़ोसी उसे अस्पताल ले जाने लगे तो वह इनकार कर रहा था। कहने लगा कि पहले मेरे भाई को आने दीजिए। उसे तत्काल पाली सीएचसी पहुंचाया गया। लेकिन, हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां करीब 2 घंटे के इलाज के बाद विजय ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मां गोमती के बयान पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… यूपी में चाची-भतीजे की शादी, पति ने करवाए 7 फेरे:बोला- छिप-छिपकर मिलती थी, डर था कि हत्या न करवा दे बागपत में चाची और भतीजे ने शादी कर ली। थाने के बाहर एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। यह सब महिला के पति की मर्जी से हुआ। पति का कहना है कि पत्नी खाने में नींद की दवा मिलाकर मुझे और बच्चों को सुला देती थी और भतीजे के पास चली जाती थी। उसने कहा- अगर वह शादी नहीं कराता, तो मुझे मेरठ की मुस्कान की तरह मारकर नीले ड्रम में भर देती। अब मेरा पत्नी से कोई लेना-देना नहीं है। पत्नी ने मुझे मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा। अब मैं अपने बच्चों को लेकर कहीं और चला जाऊंगा। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताजमहल पर गोमूत्र चढ़ाने निकले हिंदूवादी नेता:पुलिस ने खदेड़ा, महाशिवरात्रि पर कलश में भरा, पुलिस खींचते हुए ले गई
    Next Article
    झांसी में दो टुकड़ों में युवक की लाश मिली:बहन ने फोन लगाया तो पुलिस ने उठाया, ट्रेन से कटकर सुसाइड किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment