Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में यूपी के ऊर्जा मंत्री के खिलाफ खूनी आंदोलन:पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपने खून से गवर्नर को लिखा पत्र, बोले-बिजली उपभोक्ताओं का खून चूस रही सरकार

    11 hours ago

    2

    0

    झांसी में स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर विरोध अब और उग्र हो गया है। कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर ऊर्जा मंत्री के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को अपने खून से पत्र लिखकर विरोध दर्ज कराया। खून से लिखा विरोध पत्र सुकवा-धुकवा कॉलोनी स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं का “खून चूस रही है”, इसलिए उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से खून से पत्र लिखकर अपनी बात रखी। इस दौरान ऊर्जा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई। स्मार्ट मीटर पर बढ़ता विवाद झांसी में बिजली चोरी रोकने के नाम पर बड़े पैमाने पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। अब तक करीब 98 हजार मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें से लगभग 83 हजार को प्रीपेड में बदला जा चुका है। हालांकि, बढ़ते विवाद के बीच शासन ने फिलहाल नए स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी है। उपभोक्ताओं की शिकायतें स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ताओं ने बिलिंग में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि: कभी 2200 रुपए का बकाया दिखाया जा रहा है, तो कभी 1400 रुपए जबकि, वे पहले ही बिल का भुगतान कर चुके हैं। उपभोक्ता विनोद सबरवाल बोले शिकायत लेकर अधिकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। सैकड़ों उपभोक्ता सबूत के साथ अपनी शिकायतें दर्ज कराने पहुंचे, लेकिन समाधान नहीं मिलने से नाराजगी बढ़ती जा रही है। “यह जनता का गुस्सा है” पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि यह किसी एक पार्टी का आंदोलन नहीं, बल्कि आम जनता का आक्रोश है। उनके मुताबिक बुंदेलखंड समेत पूरे प्रदेश के उपभोक्ताओं का शोषण हो रहा है। भाजपा जनप्रतिनिधियों पर भी निशाना उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि झांसी के भाजपा विधायक ने भी जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व मंत्री ने कहा कि अगर जनप्रतिनिधि सच में जनता के हितैषी हैं, तो उन्हें भी सड़क पर उतरकर संघर्ष करना चाहिए। सरकार जबरन वसूली कर रही वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और शिक्षाविद डॉक्टर सुनील तिवारी ने कहा कि सरकार जनता को जबरन बलि का बकरा बना रही है। निजी कॉन्ट्रेक्टर को लोगों को लूटने की छूट दे दी गई है। वह अब मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि जो पहले मीटर लगे हुए थे, अगर वह खराब हैं तो अबतक उन्हें हटाया क्यों नहीं गया। चेतावनी दी कि अगर ऊर्जा मंत्री इस्तीफा नहीं देते तो जनता सड़कों पर उतरेगी। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेसी नेता राजेन्द्र यादव, इम्तियाज हुसैन, समाजवादी पार्टी के विश्व प्रताप यादव समेत सैंकड़ों उपभोक्ता शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने किसानों के लिए किया प्रदर्शन:पीलीभीत में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन, मुकदमा वापस लेने की मांग
    Next Article
    गोरखपुर में गर्मी का प्रकोप जारी:उमस से हालत खराब, आम पन्ना, जूस, आइसक्रीम का सहारा ले रहे लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment