Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में युवक ने जहर खाकर सुसाइड किया:परिजनों का दावा- कर्ज में डूबे थे, इसलिए डिप्रेशन में रहते थे

    1 hour ago

    1

    0

    झांसी में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। वह खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। वहां जाकर जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर बच्चों ने घर आकर सूचना दी। इसके बाद परिजन उनको मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां पर इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। परिजनाें का दावा है कि युवक पर लगभग डेढ़ लाख रुपए का कर्ज था। इस बार गेंहू की फसल में भी कुछ नहीं हुआ। इस वजह से वह डिप्रेशन में रहते थे और सुसाइड किया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला टहरौली थाना क्षेत्र का है। पत्नी ने अस्पताल पहुंचाया मृतक का नाम मनोज (36) पुत्र सुखलाल कुशवाहा था। वह टहरौली थाना क्षेत्र के बेरबई गांव का रहने वाला था। मृतक के साढ़ू अशोक कुशवाहा ने बताया- मनोज खेती किसानी और मजदूरी करते थे। उनके ऊपर लगभग डेढ़ लाख रुपए का कर्ज था। सोचा था कि फसल होने पर चुका देंगे। लेकिन गेंहू की फसल में नुकसान हो गया। इस वजह से मनोज डिप्रेशन में रहते थे। सोमवार को वह खेत पर गए और जहर खा लिया। पास में खेल रहे मोहल्ले के बच्चों ने जब देखा तो घर जाकर सूचना दी। तब पत्नी रजनी मौके पर पहुंची तो मनोज को अस्पताल लेकर आई। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मनोज के छोटे छोटे दो बेटे 9 साल का पीयूष और 7 साल का आयुष है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में सड़क निर्माण रोका, दलित परिवारों का प्रदर्शन:ग्राम निधि से बन रही थी इंटरलॉकिंग, डीएम से न्याय मांगा
    Next Article
    विधायक ने जनसुनवाई में सुनीं शिकायतें:भदोही में अधिकारियों को त्वरित और निष्पक्ष समाधान के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment