Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में सड़क निर्माण रोका, दलित परिवारों का प्रदर्शन:ग्राम निधि से बन रही थी इंटरलॉकिंग, डीएम से न्याय मांगा

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर के परियावा गांव में ग्राम निधि से बन रही इंटरलॉकिंग सड़क का काम रोके जाने के विरोध में मंगलवार को सैकड़ों महिला-पुरुषों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने 'डीएम साहब न्याय दो' के नारे लगाए और सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को ज्ञापन सौंपा। ग्राम प्रधान एसपी मानव ने आरोप लगाया कि ग्राम निधि से इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। कुछ विपक्षीगणों ने बलपूर्वक इस कार्य को बाधित कर दिया, जिससे गांव के लगभग 150 दलित परिवारों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्राम प्रधान ने बताया कि यह रास्ता लगभग 100 साल पुराना है। वर्ष 2010 से 2015 के बीच पूर्व प्रधान प्रभावती देवी के कार्यकाल में यहां 600 मीटर खड़ंजा का निर्माण हुआ था। वर्तमान में यह खड़ंजा पूरी तरह जर्जर हो चुका है और इसे पुनर्निर्माण की आवश्यकता है। सोमवार को वर्तमान ग्राम प्रधान ने ग्राम निधि से इंटरलॉकिंग सड़क बनाने का कार्य शुरू किया था। हालांकि, कुछ विपक्षीगणों और आसपास के काश्तकारों ने काम करने से रोक दिया। मौके पर खड़ंजे की चौड़ाई 9 फीट बताई गई है। सूचना मिलने पर 112 नंबर की पुलिस टीम भी पहुंची, लेकिन कार्य को आगे नहीं बढ़ने दिया गया। अगले दिन, मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। टीम ने पूर्व में बने खड़ंजे की चौड़ाई का आकलन किया और निर्माण कार्य जारी रखने का निर्देश दिया। इसके बावजूद, विपक्षीगणों ने कथित तौर पर मारपीट पर उतारू होकर काम को फिर से रुकवा दिया। ग्राम प्रधान और प्रभावित दलित परिवारों का कहना है कि यह उनके आवागमन का एकमात्र रास्ता है, जिसे जबरन रोका जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि 150 दलित परिवारों के आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए विपक्षीगणों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में उद्योग व्यापार बंधु की बैठक आयोजित:मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में व्यापारी समस्याओं पर चर्चा
    Next Article
    झांसी में युवक ने जहर खाकर सुसाइड किया:परिजनों का दावा- कर्ज में डूबे थे, इसलिए डिप्रेशन में रहते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment