Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी मेडिकल कॉलेज की नर्स गिरफ्तार:नौकरी लगवाने के नाम पर 8 लोगों से 30 लाख ठगे थे, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिए थे

    1 day ago

    1

    0

    झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्स को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। उसने 2024 में नौकरी लगवाने के नाम पर 8 लोगों से लगभग 30 लाख रुपए की ठगी की थी। पैसे लेकर उनको फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी दे दिए थे। फर्जीवाड़ा का खुलासा होने पर पीड़ितों ने नवाबाद थाने में केस दर्ज करवाया था। तब से पुलिस नर्स का तलाश रही थी। रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसके साथी का नाम भी पता चला है। उसे पुलिस ढूंढ़ रही है। प्रतापगढ़ में नौकरी लगने के दिए थे लेटर बड़ागांव के दिगारा गांव निवासी अनोखी देवी ने पुलिस को बताया था कि वह मेडिकल कॉलेज में संविदाकर्मी के तौर पर स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत है। जहां उसकी मुलाकात प्रेमनगर के राजीव नगर निवासी कंचन प्रजापति से हुई। कंचन भी संविदाकर्मी के तौर पर स्टाफ नर्स है। जबकि उसका पति कुलदीप प्रजापति वार्ड बॉय है। दोनों ने परमानेंट स्टाफ नर्स की नौकरी लगवाने का झांसा दिया। झांसे में आकर उसे 5 लाख रुपए दे दिए। इसी तरह अन्य लोगों से भी पैसे ले लिए। कुल मिलाकर लगभग 30 लाख रुपए ले लिए। बाद में सभी को प्रतापगढ़ में नौकरी लगने के ज्वाइनिंग लेटर दे दिए। तब वे लोग प्रतापगढ़ पहुंचे तो ठगी का पता चला। आरोपी नर्स ने दर्ज करा दिया था केस ठगी का शिकार हुए लोग कंचन से अपना पैसा वापस मांगने लगे। तब उसने अपना बचाव करने के लिए नवाबाद थाने में जीतू बागवार समेत अन्य पर केस दर्ज करा दिया था। बाद में पुलिस ने अनोखी देवी की शिकायत पर भी कंचन और उसके पति कुलदीप के खिलाफ केस दर्ज किया था। जांच के बाद कंचन को गिरफ्तार कर लिया गया। जीतू को दे दिया था पैसा पुलिस पूछताछ में कंचन ने बताया कि उसने जीत बागवार के कहने पर उसके साथ मिलकर अनोखी देवी और अन्य से नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी की थी। रुपए मिलने के बाद उसने जीतू बागवार और उसकी पत्नी के बैंक खातों में रुपए ट्रांसफर कर दिए थे। बाकी रुपए उसने खर्च कर दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में सामुदायिक शौचालय पर पीएम मोदी की फोटो:विधायक, भाजपा पदाधिकारियों में आक्रोश, हटाने के निर्देश
    Next Article
    बिजनौर पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली:लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; दो किशोर हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment