Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी रेलवे स्टेशन की लिफ्ट में फंसे यात्री:1 घंटे तक 50 फीट ऊपर ही अटकी रही, महिला का दम घुटा; सीढ़ियों से उतारा गया

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर शनिवार को लिफ्ट में सात लोग फंस जाने से अफरा-तफरी मच गई। इनमें दो महिलाएं, दो बच्चे, एक पुरुष यात्री और दो रेलकर्मी शामिल थे। करीब एक घंटे तक सभी यात्री गर्मी में लिफ्ट के अंदर फंसे रहे। सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया, हालांकि इस दौरान एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। घटना स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4/5 पर मुंबई छोर स्थित फुटओवर ब्रिज की लिफ्ट में हुई। ग्वालियर जाने के लिए यात्री लिफ्ट से प्लेटफॉर्म पर उतर रहे थे। इसी दौरान एक यात्री के बैग की स्ट्रिप लिफ्ट के दरवाजे में फंस गई। लिफ्ट करीब एक मीटर नीचे आने के बाद अचानक रुक गई। अंदर मौजूद यात्रियों और रेलकर्मियों ने काफी प्रयास किया, लेकिन लिफ्ट चालू नहीं हो सकी। सूचना पर रेलवे का तकनीकी स्टाफ मौके पर पहुंचा, लेकिन शुरुआती प्रयासों में सफलता नहीं मिली। मामले की जानकारी मिलते ही एडीआरएम, स्टेशन डायरेक्टर समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लिफ्ट को खोलकर यात्रियों को बाहर निकाला गया। कटर से गेट काटकर किया रेस्क्यू तकनीकी टीम ने लिफ्ट का दरवाजा कटर से काटा और सीढ़ी लगाकर यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाला। उस समय लिफ्ट हवा में अटकी हुई थी, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण रहा। महिला की तबीयत बिगड़ी लिफ्ट में फंसी महिला मंजू ने बताया कि वह करीब एक घंटे तक अंदर फंसी रहीं, जिससे गर्मी के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई। डॉक्टरों की टीम पहुंची घटना की सूचना पर स्टेशन पर डॉक्टरों की टीम भी बुलाई गई। सभी यात्रियों का मौके पर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया। मेडिकल के बाद यात्रियों को जाने दिया रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के अनुसार, बैग की स्ट्रिप फंसने के कारण लिफ्ट बंद हो गई थी। सभी सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। यात्री करीब 50 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में सफाई कर्मी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार:बहन से छेड़छाड़ के विवाद में हुआ था कत्ल
    Next Article
    'मुझे करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है':मुकेश खन्ना बोले- रणवीर सिंह को ‘शक्तिमान’ नहीं बनने दूंगा, नए चेहरे के लिए देशभर में ऑडिशन लूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment