Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    J&K में शहीद हुए दो SPO के शव डंपर में घर लाये जाने पर भड़क गईं BJP MLA Shagun Parihar, अफसरों को जमकर लगाई लताड़

    21 hours ago

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPOs) रशपाल कुमार और बॉबी चंद की आतंकियों ने निर्मम हत्या कर दी। दोनों जवानों के गोलियों से छलनी शव 12 नवंबर को दुर्गम जंगल क्षेत्र से बरामद किए गए। इसके बाद जब 14 नवंबर को उनके पार्थिव शरीर पैतृक गांव कियार पहुंचाए गए, तो उन्हें कथित तौर पर बिना ताबूत के डंपर में लाया गया। स्थानीय लोगों ने शवों को ले जाने की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। इस पूरे घटनाक्रम पर किश्तवाड़ की बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने तीखा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने सवाल उठाया कि देश की सुरक्षा के लिए जान देने वाले जवानों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया गया? उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों की अनुपस्थिति और पीड़ित परिवारों की पीड़ा को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए तथा मामले की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।देखा जाये तो सवाल उठता है कि क्या देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले जवानों को सम्मानजनक विदाई पाने का भी अधिकार नहीं है? क्या आतंकवादियों की गोलियों का सामना करते हुए शहादत देने वाले पुलिसकर्मियों के पार्थिव शरीर को डंपर में लाकर छोड़ देना ही हमारी व्यवस्था की संवेदनशीलता है? आखिर जम्मू-कश्मीर पुलिस के उन वरिष्ठ अधिकारियों की जवाबदेही कौन तय करेगा, जिनकी कथित लापरवाही पर किश्तवाड़ की बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं?इसे भी पढ़ें: Kulgam में CRPF जवानों पर अटैक करने वाले लश्कर के दोनों आतंकी ढेर, लतीफ भट भी मारा गयादेखा जाये तो किश्तवाड़ में दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स रशपाल कुमार और बॉबी चंद की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। दोनों जवानों के गोलियों से छलनी शव बरामद हुए। लेकिन आतंकियों की बर्बरता के बाद जो कुछ उनके पार्थिव शरीर के साथ हुआ, उसने एक अलग ही सवाल खड़ा कर दिया। आखिर शहादत देने वाले इन जवानों को उनके घर तक सम्मान के साथ पहुंचाने की व्यवस्था क्यों नहीं की गई? शगुन परिहार ने जिस आक्रामकता के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को घेरा, वह केवल एक विधायक का गुस्सा नहीं था, बल्कि उन परिवारों की पीड़ा की आवाज थी, जिन्होंने अपने प्रियजनों को देश की सुरक्षा में खो दिया।उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि जवानों के शव डंपर में क्यों लाए गए? ताबूत की व्यवस्था क्यों नहीं थी? स्ट्रेचर तक ग्रामीणों को क्यों जुटाना पड़ा? जब जवानों के परिवार अपने बेटे और पिता के पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे थे, तब वरिष्ठ अधिकारी कहां थे? उनका यह सवाल भी व्यवस्था को झकझोरने वाला था कि अगर हमारे अपने अधिकारी ही शहीद जवानों के पार्थिव शरीर का सम्मान नहीं कर सकते, तो आतंकवादियों से हम क्या उम्मीद करेंगे?सवाल यह भी है कि आखिर एक बेटी को अपने पिता के पार्थिव शरीर के लिए तीन दिन तक इंतजार क्यों करना पड़ा? क्या अधिकारियों को परिवारों के दुख-दर्द का अहसास नहीं था? क्या किसी वरिष्ठ अधिकारी की जिम्मेदारी सिर्फ दफ्तर में बैठकर आदेश जारी करना है या मुश्किल समय में अपने जवानों और उनके परिवारों के साथ खड़ा होना भी है? शगुन परिहार ने पूरे मामले की जांच की मांग करके बिल्कुल सही मुद्दा उठाया है।देखा जाये तो एक जनप्रतिनिधि की असली ताकत तभी सामने आती है, जब वह सत्ता के दबाव या राजनीतिक समीकरणों की परवाह किए बिना जनता के सवालों को पूरी ताकत से उठाता है। शगुन परिहार ने यही करके दिखाया है। शगुन परिहार ने प्रशासन के सामने जिस बेबाकी और आक्रामकता के साथ सवाल खड़े किए, वह बताता है कि उनके लिए जवानों का सम्मान सबसे बड़ा है। जवानों की शहादत पर भाषण देना आसान है, लेकिन उनकी शहादत और उनके परिवारों के सम्मान के लिए प्रशासन से जवाब मांगने का साहस हर किसी में नहीं होता।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kishtwar में दो SPO की मौत पर Congress ने उठाए सवाल, जांच की मांग
    Next Article
    कर्नाटक में Kumar Krupa अतिथि गृह बना मुख्यमंत्री का आवास, नया नाम ‘गंगा’

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment