Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    JNU ने प्रोफेसर-कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम को बर्खास्त किया:11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के दोषी पाए गए; मणिपुर हिंसा के दौरान राजनीति में आए थे

    11 hours ago

    1

    0

    जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) ने प्रोफेसर और इनर मणिपुर से कांग्रेस लोकसभा सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम को बर्खास्त कर दिया है। यूनिवर्सिटी ने उन्हें 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न का दोषी पाया। बर्खास्तगी तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। यह कार्रवाई यूनिवर्सिटी की इंटरनल कमेटी (IC) की जांच के निष्कर्षों के आधार पर की गई। IC ने बिमोल अकोइजाम के खिलाफ बड़ी सजा की सिफारिश की थी। 2023 में मणिपुर हिंसा के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में वे कांग्रेस पार्टी के टिकट पर 'इनर मणिपुर' सीट से लड़े और भाजपा उम्मीदवार को 1 लाख से अधिक वोटों से हराकर सांसद चुने गए। वाइस चांसलर से शिकायत की अकोइजाम को हटाने की कार्रवाई से पहले दिल्ली कमीशन फॉर विमेन (DCW) ने मामले पर JNU प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी। आयोग ने 11 छात्राओं के आरोपों पर सितंबर में यह रिपोर्ट मांगी थी। छात्राओं ने आरोप लगाया था कि उन्होंने मई 2026 में JNU की वाइस चांसलर संतिश्री धुलिपुड़ी पंडित को प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दी थी। छात्राओं का आरोप था कि उस समय उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं की गई। गुप्ता ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा था। 2023 मे मणिपुर हिंसा के बाद सक्रिय अंगोम बिमोल अकोइजाम जेएनयू (JNU) के प्रोफेसर और सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं। वे मणिपुर के रहने वाले हैं और राज्य के सामाजिक व मानवाधिकार मुद्दों पर लंबे समय से मुखर आवाज रहे हैं। 2023 में मणिपुर हिंसा के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। बिमोल की सांसदी पर फिलहाल कोई खतरा नहीं है, क्योंकि कानून के मुताबिक सांसदी तभी रद्द होती है जब किसी आपराधिक मामले में अदालत कम से कम 2 साल की जेल की सजा सुनाए। संसद में वे मणिपुर में शांति बहाली, पीड़ितों के पुनर्वास और पूर्वोत्तर के अधिकारों पर अपने तीखे व प्रभावशाली भाषणों के लिए जाने जाते हैं। JNU में छेड़छाड़ पिछली घटनाएं मार्च 2024: 19 साल की छात्रा के साथ कैंपस के पास छेड़छाड़ हुई, जिसके बाद भारी विरोध हुआ। अक्टूबर 2024: फ्रेशर्स पार्टी के दौरान हुई घटना को लेकर 47 छात्राओं ने मिलकर सामूहिक शिकायत दर्ज कराई। शिकायतों का रिकॉर्ड 2017 से 2024 तक: आंतरिक शिकायत समिति (ICC) बनने के बाद कुल 151 शिकायतें आईं। 2015-16: एक ही साल में रिकॉर्ड 39 मामले दर्ज हुए थे। हाल के वर्ष: 2022-23 और 2023-24 में हर साल 30-30 शिकायतें सामने आईं। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में पोर्न वीडियो मिले:जेल से जब्त हुआ था; पूर्व PM का पोता रेप केस में उम्रकैद काट रहा बेंगलुरु की जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में कई पोर्न वीडियो और पेन ड्राइव में वेब सीरीज मिली हैं। शनिवार को फोन और अन्य डिवाइस की फोरेंसिक जांच में इसका पता चला। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम मोदी वर्ल्डस्किल्स कॉम्पिटिशन के प्रतिभागियों से मिले:बातचीत कर अनुभव जाना; 6 युवाओं ने सिल्वर मेडल जीते, 10वें स्थान पर रहा भारत
    Next Article
    केरल हाईकोर्ट का पूर्व सीएम के खिलाफ FIR का आदेश:विजयन और उनकी बेटी पर भ्रष्टाचार का आरोप; जांच के लिए पुलिस ने बनाई थी SIT

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment